Raksha Bandhan Upay: रक्षा बंधन पर बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी सुख-समृद्धि की कामना करती हैं वहीं भाई अपनी बहनों को उम्र भर रक्षा करने का वचन देता है। इस दिन भाई-बहन अगर खास रंग के कपड़े तो इन्हें किस्मत का साथ मिल सकता है।
Remedies For Raksha Bandhan: इस बार 9 अगस्त, शनिवार को रक्षा बंधन पर्व मनाया जाएगा। ये पर्व भाई-बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक है। इस दिन का इंतजार हर भाई-बहन को होता है। रक्षा बंधन से जुड़ी अनेक कथाएं भी प्रचलित हैं जो इस पर्व का महत्व और भी बढ़ा देती हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, रक्षा बंधन पर यदि भाई-बहन कुछ खास रंग के कपड़े पहनें तो इसका गुड लक और बढ़ सकता है साथ ही ग्रहों से संबंधित शुभ फल भी मिल सकते हैं। आगे जानिए रक्षा बंधन पर भाई-बहन को किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए…
25
पीले कपड़ों से जीवन में आती है सुख-शांति
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पीला रंग देवगुरु बृहस्पति से संबंधित है। रक्षा बंधन पर यदि भाई-बहन पीले रंग के कपड़े पहने तो इन्हें गुरु ग्रह से संबंधित शुभ फल मिल सकते हैं। देवगुरु बृहस्पति के शुभ होने से जीवन में सुख-शांति आती है और परेशानियों से छुटकारा मिलता है।
विद्वानों के अनुसार, लाल रंग सूर्य व मंगल से संबंधित है। इसलिए अगर भाई-बहन रक्षा बंधन पर लाल रंग के कपड़े पहनते हैं तो इन्हें सूर्य व मंगल दोनों से संबंधित शुभ फल मिल सकते हैं। ऐसा करने से इनके जीवन में खुशहाली बनी रहती है। सूर्य जहां मान-सम्मान दिलाता है वही मंगल जीवन के हर क्षेत्र में सफलता।
45
हरे कपड़े लाते हैं जीवन में खुशहाली
हरा रंग बुध ग्रह से संबंधित है। बुध ग्रह हमारी बुद्धि और वाणी का कारक है। रक्षा बंधन पर हरे रंग के कपड़े पहनने से बुध ग्रह शुभ फल देता है जिससे हमारे सोचने-समझने की क्षमता का विकास होता है और वाणी में शुभता आती है। धर्म ग्रंथों में भी इस रंग का खास महत्व माना गया है।
55
चमकीला रंग देता है भौतिक सुख
अगर आप भौतिक सुख यानी पैसा और ऐशो-आराम चाहते हैं तो इसके लिए आप रक्षा बंधन पर चमकीले रंग के कपड़े पहनें। ये रंग शुक्र ग्रह से संबंधित है। शुक्र ग्रह के शुभ होने से जीवन में सभी तरह के भौतिक सुख आपको मिल सकते हैं। शुक्र ग्रह जिसकी कुंडली में शुभ होता है, उसे कभी धन की कमी नहीं होती।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi