Ram Bhajan: ‘जिसके ह्रदय में राम नाम बंद है’, भगवान श्रीराम के ये 5 भजन है सुपरहिट, इनके बिना अधूरा है राम नवमी उत्सव

Published : Mar 30, 2023, 08:40 AM IST
ram navmi 2023

सार

Ram Navami 2023: इस बार 30 मार्च, गुरुवार को राम नवमी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन हर कोई अलग-अलग तरीके से भगवान श्रीराम को प्रसन्न करने का प्रयास करता है। श्रीराम के भजनों के बिना ये उत्सव अधूरा है। 

उज्जैन. हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को राम नवमी (Ram Navami 2023) का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये तिथि 30 मार्च, गुरुवार को है। इस दिन कई शुभ योग भी बन रहे हैं, जिसके चलते इस पर्व का महत्व और भी बढ़ गया है। इस दिन प्रमुख राम मंदिरों में भजन, उत्सव आदि के आयोजन किए जाते हैं। राम भजनों (Ram Bhajan) को सुनकर हर कोई भक्ति में डूब जाता है। आगे जानिए ऐसे 5 राम भजनों के बारे में जिनके बिना राम जन्मोत्सव अधूरा है…

भजन 1
जिसके ह्रदय में राम नाम बंद है
उसको हर घडी आनंद ही आनंद है
लेकर सिर्फ राम नाम का सहारा
इस दुनिया को करके किनारा
राम जी की रजा में जो रजामंद है
उसको हर घडी आनंद ही आनंद है
जिसके ह्रदय में राम नाम बंद है
उसको हर घडी आनंद ही आनंद है
बुरी संगत की रंगत से दूर रहे
निंदा चुगली कभी ना किसी की करे
जिसको सत्संग हर दम पसंद है
उसको हर घडी आनंद ही आनंद है
जिसके ह्रदय में राम नाम बंद है
उसको हर घडी आनंद ही आनंद है

भजन 2
बोलो राम जय जय राम बोलो राम
भोले राम आजा राम भोले राम
जनम सफल होगा रे बन्दे मन में राम बसाले
हे राम नाम के मोती को सांसो की माला बनाले
मन में राम बसाले भोले राम आजा राम भोले राम
रामपतित पावन करुना कर और सदा सुख दाता
सरस सुहावन अति मन भावन राम से प्रीत लगाले
मन में राम बसाले भोले राम आजा राम भोले राम
मोह माया है झुटा बन्धन त्याग उसे तू प्राणी
राम नाम की ज्योत जलाकर अपना भाग्य जगाले
मन में राम बसाले भोले राम आजा राम भोले राम
राम भजन में डूब के अपनी निर्मल कर दे काया
राम नाम से प्रीत लगाके जीवन पार लगाले
मन में राम बसाले भोले राम आजा राम भोले राम
बोलो राम जय जय राम बोलो राम
भोले राम आजा राम भोले राम

भजन 3
राम को देख कर के जनक नंदनी
बाग में यु खड़ी की खड़ी रह गयी
राम देखे सिया को सिया राम को
चारो अखियाँ लड़ी की लड़ी रह गयी
बाग में यु खड़ी की खड़ी रह गयी
बोली पहली सखी जानकी के लिए
क्या विधाता ने ये जोड़ी है रची
पर धनुष कैसे तोड़ेंगे सुन्दर कुवर
मन में शंका बनी की बनी रह गयी
राम देखे सिया को सिया राम को
चारो अखियाँ लड़ी की लड़ी रह गयी
बाग में यु खड़ी की खड़ी रह गयी
बोली दूसरी सखी ये सच है मगर
पर चमत्कार तो इतना नही जानकी
एक ही बाण में ताड़का जो गिरी
जो गिरी तो पड़ी की पड़ी रह गयी
राम देखे सिया को सिया राम को
चारो अखियाँ लड़ी की लड़ी रह गयी
बाग में यु खड़ी की खड़ी रह गयी

भजन 4
भरत चले चित्रकूट हो रामा राम को मनाने
राम को मनाने भैया राम को मनाने
राम को मनाने भाभी सीता को मनाने
तन पुलकित अति सजल नयन भर
सिर पर जस जटा जुट हो रामा राम को मनाने
भरत चले चित्रकूट हो रामा राम को मनाने
राम को मनाने भाभी सीता को मनाने
छल बिल खट छन प्रेम मगन मन
मन करे नीरज छुर हो रामा राम को मनाने
राम को मनाने भैया राम को मनाने
राम को मनाने भाभी सीता को मनाने
लाखो जनम कर लुट हो रामा राम को मनाने
राम को मनाने भैया राम को मनाने
राम को मनाने भाभी सीता को मनाने

भजन 5
मेरे राम लला का डेरा है
मेरे राम लला का डेरा है
भारत बच्चे बच्चे पर
मेरे राम लला का फेरा है
जो नगर अयोध्या जन्म लिए
मेरे राम लला का डेरा है
है मर्यादा पुरुषोत्तम जो
है सब देवो में उत्तम जो
उसे राम नाम ही पार करे
जिसको संकट ने घेरा है
मेरे राम लला का डेरा है
जो राम नाम गुण गाते है
वो जग में धन्य कहाते है
हो रावण भी जल कर खाक हुए
जिनको अभिमान ने घेरा है
मेरे राम लला का डेरा है
जो रघुकुल रित निभाए है
जो माँ शबरी को तराए है
श्री राम नाम है परम सत्य
झुटा संसार ना तेरा है
मेरे राम लला का डेरा है
जो नगर अयोध्या जन्म लिए
मेरे राम लला का डेरा है
मेरे राम लला का डेरा है
मेरे राम लला का डेरा है


 

PREV

Recommended Stories

Aaj Ka Panchang 6 दिसंबर 2025: बुध बदलेगा राशि, कब से कब तक रहेगा अभिजीत मुहूर्त? जानें डिटेल
घर में हो तुलसी का पौधा तो न करें ये 5 गलतियां, वरना पछताएंगे