Shree Ram Mantra: ये 10 छोटे राम मंत्र कर सकते हैं आपकी हर परेशानी दूर, 30 मार्च को करें इनका जाप, जानें विधि भी

Published : Mar 30, 2023, 08:05 AM IST
ram navmi 2023

सार

Ram Navmi 2023: हर साल चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि पर राम नवमी का पर्व भी मनाया जाता है। इस बार ये तिथि 30 मार्च, गुरुवार को है। इस दिन भगवान श्रीराम की पूजा और उपाय करने से हर परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। 

उज्जैन. धर्म ग्रंथों के अनुसार, भगवान श्रीराम का नाम लेने से ही हर परेशानी दूर हो जाती है। इस बार राम नवमी (Ram Navmi 2023) का पर्व 30 मार्च, गुरुवार को मनाया जाएगा। ये दिन भगवान श्रीराम की पूजा और उपाय करने के लिए श्रेष्ठ माना गया है। इन उपायों में मंत्र जाप भी शामिल है। श्रीराम के छोटे-छोटे मंत्रों के जाप से आपकी बड़ी से बड़ी परेशानी हल हो सकती है (Shree Ram Mantra)। आगे जानिए राम नवमी पर आप कौन-से मंत्रों का जाप कर सकते हैं और उसकी विधि क्या है…

ये हैं भगवान श्रीराम के 10 मंत्र
1. ऊं जानकी वल्लभाय स्वाहा
2. ऊं नमो भगवते रामचंद्राय
3. ऊं रामाय धनुष्पाणये स्वाहा:
4. श्रीराम शरणं मम्।
5. रां रामाय नम:
6. ऊं रामचंद्राय नम:
7. ऊं रामभद्राय नम:
8. श्रीराम जय राम, जय-जय राम
9. ॐ दशरथाय विद्महे सीता वल्लभाय धीमहि तन्नो श्रीराम: प्रचोदयात्
10. राम रामेति रामेति, रमे रामे मनोरमे। सहस्रनाम तत्तुल्यं, रामनाम वरानने ॥

इस विधि से करें मंत्रों का जाप
- राम नवनी की सुबह जल्दी उठकर सबसे पहले स्नान आदि करें। इसके बाद मंत्र जाप के लिए संकल्प लें। जितने मंत्रों का जाप आप कर सकें, वैसा ही संकल्प लें।
- इसके बाद साफ कपड़े पहनें और घर में ही किसी साफ स्थान पर भगवान श्रीराम की प्रतिमा या चित्र स्थापित कर, पहले इसकी पूजा करें।
- श्रीराम की तस्वीर पर तिलक करें, फूल माला पहनाएं। अबीर, गुलाल, सिंदूर आदि चीजें भी अर्पित करें। इसके बाद गाय के शुद्ध घी का दीपक लगाएं।
- ये दीपक मंत्र जाप तक जलते रहना चाहिए। मंत्र जाप के लिए तुलसी की माला का उपयोग करें। मंत्र जाप के दौरान मन शांत होना चाहिए।
- मंत्र जाप के बाद भगवान श्रीराम की आरती करें और अपनी मनोकामना पूरी होने के लिए प्रार्थना करें। इस प्रकार राम नवमी पर मंत्र जाप करने से आपके घर में सुख-समृद्धि भी बनी रहेगी।



ये भी पढ़ें-

Ram Navmi Ke Upay: राम नवमी पर शुभ योगों में करें ये 5 उपाय, दूर होगी हर टेंशन-पूरी होगी मनोकामना


Ram Navami 2023: राम नवमी पर यहां काटी जाती है रावण के पुतले की नाक, 100 साल पुरानी ये परंपरा


Ram Navami 2023: भगवान श्रीराम के 5 मंदिर हैं बहुत खास, सभी से जुड़ी हैं खास मान्यताएं और परंपराएं


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम