MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Ankit Baliyan Murder
Delhi Model Murder
Nepal flood vulnerability
Top 10 Morning News
Nepal Flash Flood
Nepal Flash Flood
Happy Raksha Bandhan Wishes in Hindi
Toxic Movie Review & Release
BRICS Summit 2026
Pakistan Hospital Fire
US Iran Sanctions
US Visa Interview Halt
Awarapan 2 Box Office Collection
Assam Crime
Montana Family Shooting
Global News Snapshot
Roorkee Double Murder
US-Iran Tensions
Toxic Advance Booking
LPG Cylinder New Rule
Delhi Weather Update
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • Ram Navami 2023: भगवान श्रीराम के 5 मंदिर हैं बहुत खास, सभी से जुड़ी हैं खास मान्यताएं और परंपराएं

Ram Navami 2023: भगवान श्रीराम के 5 मंदिर हैं बहुत खास, सभी से जुड़ी हैं खास मान्यताएं और परंपराएं

Ram Navami 2023: इस बार राम नवमी का पर्व 30 मार्च, गुरुवार को मनाया जाएगा। इस दिन सभी राम मंदिरों में विशेष आयोजन किए जाते हैं। हर कोई अपने-अपने तरीके से भगवान श्रीराम की भक्ति में डूब जाता है। 

4 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Mar 28 2023, 08:28 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
ये हैं भगवान श्रीराम के प्रसिद्ध मंदिर...
Image Credit : freepik

ये हैं भगवान श्रीराम के प्रसिद्ध मंदिर...

चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को राम नवमी (Ram Navami 2023) का पर्व मनाया जाता है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, त्रेता युग में इसी दिन भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। इस बार ये तिथि 30 मार्च, गुरुवार को है। इस दिन सभी राम मंदिरों में विशेष पूजा आदि की जाती है। (Famous Temple of Lord Rama) वैसे तो हमारे देश में भगवान राम के अनेक मंदिर हैं, लेकिन इन सभी में कुछ बहुत खास हैं। राम नवमी के मौके पर हम आपको श्रीराम के 5 प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में बता रहे हैं, जो इस प्रकार हैं…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
यहां देते हैं श्रीराम को गार्ड ऑफ ऑनर
Image Credit : google

यहां देते हैं श्रीराम को गार्ड ऑफ ऑनर

मध्य प्रदेश के ओरछा में भगवान श्रीराम का प्रसिद्ध मंदिर हैं। यहां भगवान श्रीराम को राजा के रूप में पूजा जाता है। यहां पुलिस जवानों द्वारा रोज सूर्यास्त और सूर्योदय के समय राजा रामचन्द्र को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाता है। मान्यता है कि इस मंदिर में स्थापित भगवान श्रीराम की प्रतिमा वही है जो किसी समय अयोध्या के मंदिर में स्थापित थी। प्रचलित कथाओं के अनुसार, इस मंदिर का निर्माण ओरछा के राजा मधुकर शाह उनकी पत्नी गणेशकुंवरी ने करवाया था।

36
साधुओं को मिली थी ये प्रतिमा
Image Credit : google

साधुओं को मिली थी ये प्रतिमा

भगवान श्रीराम का एक प्रसिद्ध मंदिर महाराष्ट्र के नासिक में भी है। इसे कालाराम मंदिर के नाम से जाना जाता है। यहां स्थापित भगवान श्रीराम की प्रतिमा काले पत्थर के निर्मित है, इसलिए इस मंदिर का ये नाम रखा गया है। कहा जाता है कि ये प्रतिमा साधुओं को अरुणा-वरुणा नदी के तट पर प्राप्त हुई थी। उस समय साधुओं ने एक साधारण मंदिर बनाकर इस प्रतिमा की स्थापना कर दी थी। बाद में पेशवाओं के शासनकाल में इस मंदिर का निर्माण सरदार रंगराव ओढ़ेकर ने 1782 में करवाया था।

46
इस राम मंदिर में होते हैं चारों धाम के दर्शन
Image Credit : google

इस राम मंदिर में होते हैं चारों धाम के दर्शन

जम्मू में स्थित भगवान श्रीराम का मंदिर काफी प्रसिद्ध है। इसे रघुनाथ मंदिर कहा जाता है। ये मंदिर जम्मू कश्मीर के संस्थापक महाराजा गुलाब सिंह द्वारा बनवाया गया था। इसे बनने में लगभग 20 साल से अधिक का समय लगा। मंदिर में सोने की कारीगरी देखने लायक है। राम नवमी यहां भव्य आयोजन होता है। मंदिर में ही चारों धामों की प्रतिकृतियां भी बनाई गई हैं। दूर-दूर से भक्त यहां भगवान के दर्शन करने आते हैं।

56
400 साल पुराना है ये मंदिर
Image Credit : google

400 साल पुराना है ये मंदिर

दक्षिण भारत में भी भगवान श्रीराम के अनेक मंदिर हैं, इनमें से एक है तमिलनाडु के कुंभकोणम में स्थित रामास्वामी मंदिर। इस मंदिर का निर्माण 16वीं शताब्दी में हुआ था। यानी ये मंदिर लगभग 400 साल से अधिक पुराना है। इस मंदिर में 219 तस्वीरें हैं जो रामायण के विभिन्न पात्रों की है। इस मंदिर का नक्काशी देखने के लिए दूर-दूर से लोग यहां आते हैं।

66
ये है उड़ीसा का सबसे सुंदर मंदिर
Image Credit : google

ये है उड़ीसा का सबसे सुंदर मंदिर

उड़ीसा के भुवनेश्वर में भी भगवान श्रीराम का प्रसिद्ध मंदिर है। लोग इसे तीर्थ स्थान के रूप में पूजते हैं। मंदिर में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और देवी सीता की सुंदर प्रतिमाएं हैं, जो किसी का भी मन मोह सकती हैं। राम नवमी के मौके पर यहां विशाल आयोजन किए जाते हैं। यहां की वास्तुकला और नक्काशी देखने लायक है। यह मंदिर ओडिशा के सबसे सुंदर मंदिरों में से एक है।


ये भी पढ़ें-

Chaitra Navratri Upay: चैत्र नवरात्रि की अष्टमी-नवमी तिथि पर करें ये 5 उपाय, हर परेशानी होगी दूर-माता भी होंगी प्रसन्न


Kanya Pujan Vidhi: नवरात्रि में कन्या पूजन से मिलती है सुख-समृद्धि, जानें विधि, मंत्र व ध्यान रखने योग्य बातें


Chamtkari Devi Mandir: कहीं सालों से धधक रही है अग्नि तो कहीं दी जाती है सात्विक बलि, इन 5 देवी मंदिरों से जुड़े हैं कईं चमत्कार


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया जगत में इनके पास 19 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर धर्म-आध्यात्म बीट पर काम कर रहे हैं। करियर की शुरुआत इन्होंने स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की थी। इसके बाद वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे और 2010-2019 तक दैनिक भास्कर डिजिटल में धर्म डेस्क पर काम किया। इन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। इनके पास जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक की डिग्री है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Solar Eclipse Prediction: पूर्ण सूर्य ग्रहण पर अमेरिकी ज्योतिषी की भविष्यवाणी- बदल जाएगी जिंदगी की रफ्तार!
Recommended image2
Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Recommended image3
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश
Recommended image4
Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Recommended image5
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved