MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Nepal Flood
Ankit Baliyan Murder
Delhi Model Murder
Nepal flood vulnerability
Top 10 Morning News
Nepal Flash Flood
Nepal Flash Flood
Happy Raksha Bandhan Wishes in Hindi
Toxic Movie Review & Release
BRICS Summit 2026
Pakistan Hospital Fire
US Iran Sanctions
US Visa Interview Halt
Awarapan 2 Box Office Collection
Assam Crime
Montana Family Shooting
Global News Snapshot
Roorkee Double Murder
US-Iran Tensions
Toxic Advance Booking
LPG Cylinder New Rule
Delhi Weather Update
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • Chamtkari Devi Mandir: कहीं सालों से धधक रही है अग्नि तो कहीं दी जाती है सात्विक बलि, इन 5 देवी मंदिरों से जुड़े हैं कईं चमत्कार

Chamtkari Devi Mandir: कहीं सालों से धधक रही है अग्नि तो कहीं दी जाती है सात्विक बलि, इन 5 देवी मंदिरों से जुड़े हैं कईं चमत्कार

Chamtkari Devi Mandir: इन दिनों चैत्र नवरात्रि का पर्व चल रहा है। इन 9 दिनों में देवी के सभी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। देवी के कुछ मंदिर काफी रहस्यमयी हैं। इनसे जुड़ी कुछ ऐसी बातें हैं, जिनके बारे में वैज्ञानिक भी आज तक कुछ जान नहीं पाए। 

5 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Mar 27 2023, 10:59 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
ये हैं देवी के चमत्करी मंदिर
Image Credit : Getty

ये हैं देवी के चमत्करी मंदिर

इस बार चैत्र नवरात्रि का पर्व 30 मार्च, गुरुवार तक मनाया जाएगा। इन नौ दिनों में हर कोई देवी को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के उपाय करता है। (chaitra navratri 2023) देवी के मंदिरों में इन दिनों भक्तों की कतारें लगी रहती हैं। हमारे देश में देवी के अनेक मंदिर हैं, लेकिन इनमें से कुछ मंदिर चमत्कारी हैं। यानी इनसे कुछ ऐसी बातें जुड़ी हैं जिनका रहस्य आज तक वैज्ञानिक भी नहीं लगा पाएं हैं। (Chamtkari Devi Mandir) आज हम आपको देवी के कुछ ऐसे ही चमत्कारी मंदिरों के बारे में बता रहे हैं, जो इस प्रकार हैं…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
पांडवों ने की थी इस मंदिर की खोज
Image Credit : google

पांडवों ने की थी इस मंदिर की खोज

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में स्थित ज्वालादेवी मंदिर (Jwaladevi Temple Himachal Pradesh) 52 शक्तिपीठों में से एक है। यहां देवी की किसी मूर्ति की नहीं बल्कि पृथ्वी के गर्भ से निकल रही 9 ज्वालाओं की पूजा होती है। इन 9 ज्वालाओं को महाकाली, अन्नपूर्णा, चंडी, हिंगलाज, विंध्यवासिनी, महालक्ष्मी, सरस्वती, अंबिका, अंजीदेवी के नाम से जाना जाता है। मान्यता है कि इस मंदिर की खोज पांडवों ने की थी। मुगलकाल के दौरान कई बार इन ज्वालाओं को बुझाने की प्रयास किया गया, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। वैज्ञानिक भी इन ज्वालाओं को लेकर कई बार शोध कर चुका है, लेकिन भी आज तक इस चमत्कार के बारे मेंसमझ नहीं पाएं हैं।

36
इस देवी मंदिर में दी जाती है पशुओं की बलि
Image Credit : google

इस देवी मंदिर में दी जाती है पशुओं की बलि

असम राज्य के गुवाहाटी के निकट स्थित है कामाख्या मंदिर (Kamakhya Temple Guwahati)। ये मंदिर भी 52 शक्तिपीठों में से एक है। इस मंदिर को सिद्ध तंत्र पीठ माना जाता है। यहां दूर-दूर से भक्त तंत्र साधना करने आते हैं। यहां देवी को पशुओं की बलि भी दी जाती है। यहां देवी की योनी की पूजा की जाती है। साल में एक बार यहां मेले का आयोजन होता है, उस दौरान मंदिर बंद कर दिया जाता है। मान्यता है कि ये समय माता के मासिक धर्म का होता है। मंदिर बंद करने से पहले एक निश्चित स्थान पर सफेद कपड़ा रखा जाता है जो बाद में चमत्कारी रूप से लाल हो जाता है। इस लाल कपड़े को भी भक्तों को प्रसाद के रूप में दिया जाता है। सफेद कपड़ा अपने आप ही लाल कैसे हो जाता है, ये आज भी वैज्ञानिकों के लिए शोध का विषय है।

46
इसे कहते हैं चूहों वाला मंदिर
Image Credit : google

इसे कहते हैं चूहों वाला मंदिर

राजस्थान के बीकानेर से लगभग 30 किमी दूर स्थित है करणी माता मंदिर (Karni Mata Temple Bikaner) । इस 'चूहों वाली माता' या 'चूहों वाला मंदिर' भी कहते हैं। इसका कारण है कि इस मंदिर में 20 हजार से ज्यादा चूहे रहते हैं। इन्हें देवी का भक्त कहा जाता है। मंदिर में आने वाले भक्तों को चूहों का जूठा किया हुआ प्रसाद ही दिया जाता है, लेकिन खास बात ये है कि चूहों का जूठा प्रसाद खाने से आज तक कोई भी भक्त बीमार नहीं हुआ। ये चूहें यहां कैसे आए और ये इसी स्थान पर क्यों रहते हैं, ये रहस्य आज तक कोई भी समझ नहीं पाया। दूर-दूर से भक्त यहां माता के दर्शन करने आते हैं और इन चूहों को देखकर आश्चर्य चकित रह जाते हैं।

56
यहां माता करती हैं अग्नि स्नान
Image Credit : google

यहां माता करती हैं अग्नि स्नान

राजस्थान के उदयपुर शहर के 60 किमी दूर अरावली की पहाड़ियों पर स्थित है ईडाणा माता मंदिर (Idana Mata Temple Udaipur)। इस मंदिर की न तो कोई छत है और न ही दीवारें। एक मंदिर एकदम खुले चौक में स्थित है। मंदिर का ये नाम उदयपुर मेवल की महारानी के नाम से प्रसिद्ध हुआ है। स्थानीय लोग बताते हैं कि इस मंदिर में महीने में 2-3 बार अपने आप ही अग्नि प्रज्जवलित हो जाती है। इस अग्नि में माता की मूर्ति और श्रृंगार को छोड़कर सभी कुछ भस्म हो जाता है। कहते हैं कि माता स्वयं अग्नि स्नान करती हैं। ये अग्नि अपने आप कैसे जल उठती है, इसका रहस्य आज तक कोई नहीं लगा पाया।

66
इसे मानते हैं सबसे पुराना देवी मंदिर
Image Credit : google

इसे मानते हैं सबसे पुराना देवी मंदिर

बिहार के कैमूर जिले में स्थित है मुंडेश्वरी माता मंदिर (Mundeshwari Mata Temple Kaimur)। इसे भारत का सबसे पुराना देवी मंदिर भी कहा जाता है। मंदिर परिसर में स्थित शिलालेखों से इस मंदिर की ऐतिहासिकता प्रमाणित होती है। यहां लगभग 1900 सालों से लगातार पूजा हो रही है। इस मंदिर का वर्णन कनिंघम ने भी अपनी पुस्तक में किया है। इस मंदिर में सात्विक बलि देने की प्रथा है। यानी बलि देते समय बकरे पर पवित्र जल छिड़का जाता है, जिससे बकरा थोड़ी देर के लिए बेहोश हो जाता है और कुछ देर बाद होश में आ जाता है। ऐसा चमत्कार कैसे होता है, ये भी वैज्ञानिकों के लिए एक रहस्य है।



ये भी पढ़ें-

Ram Navami 2023: 300 से ज्यादा भाषाओं में लिखी गई है राम कथा, कौन-सी रामायण सबसे ज्यादा प्रचलित है?


Hanuman Jayanti 2023 Date: कब मनाया जाएगा हनुमान जयंती पर्व? जानें सही डेट, शुभ योग और इनके जन्म की कथा


Traditions of Navratri: क्या आप जानते हैं नवरात्रि में क्यों करते हैं उपवास, क्यों बोते हैं जवारे, देवी के मंदिर पहाड़ों पर ही क्यों?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया जगत में इनके पास 19 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर धर्म-आध्यात्म बीट पर काम कर रहे हैं। करियर की शुरुआत इन्होंने स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की थी। इसके बाद वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे और 2010-2019 तक दैनिक भास्कर डिजिटल में धर्म डेस्क पर काम किया। इन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। इनके पास जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक की डिग्री है।
चैत्र नवरात्रि

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Solar Eclipse Prediction: पूर्ण सूर्य ग्रहण पर अमेरिकी ज्योतिषी की भविष्यवाणी- बदल जाएगी जिंदगी की रफ्तार!
Recommended image2
Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Recommended image3
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश
Recommended image4
Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Recommended image5
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved