MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • Traditions of Navratri: क्या आप जानते हैं नवरात्रि में क्यों करते हैं उपवास, क्यों बोते हैं जवारे, देवी के मंदिर पहाड़ों पर ही क्यों?

Traditions of Navratri: क्या आप जानते हैं नवरात्रि में क्यों करते हैं उपवास, क्यों बोते हैं जवारे, देवी के मंदिर पहाड़ों पर ही क्यों?

Traditions of Navratri: इस बार चैत्र नवरात्रि का पर्व 22 से 30 मार्च तक मनाया जा रहा है। इस दौरान अनेक नियम और परंपराओं का पालन किया जाता है। इन परंपराओं के पीछे कई धार्मिक, वैज्ञानिक और मनोवैज्ञानिक तथ्य छिपे होते हैं। 

3 Min read
Author : Manish Meharele
| Updated : Mar 25 2023, 02:08 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
जानें नवरात्रि से जुड़ी ये खास बातें...
Image Credit : freepik

जानें नवरात्रि से जुड़ी ये खास बातें...

धर्म ग्रंथों के अनुसार, साल में 4 बार नवरात्रि (chaitra navratri 2023) का पर्व मनाया जाता है। इन चारों नवरात्रि में देवी की उपासना की जाती है। नवरात्रि के दौरान अनेक परंपराओं का पालन भी किया जाता है जैसे उपवास किए जाते हैं, जवारे बोए जाते हैं, आदि कई परंपराएं बहुत खास मानी जाती है। (Traditions of Navratri) इन परंपराओं के पीछे कोई न कोई कारण जरूर छिपा होता है, लेकिन बहुत कम लोग इन परंपराओं में छिपे कारण को जानते हैं। आज हम आपको नवरात्रि से जुड़ी कुछ ऐसी ही परंपराओं के बारे में बता रहे हैं, जो इस प्रकार है…

25
नवरात्रि में क्यों करते हैं उपवास? (Why do we fast during Navratri?)
Image Credit : google

नवरात्रि में क्यों करते हैं उपवास? (Why do we fast during Navratri?)

नवरात्रि के दौरान अनेक लोग उपवास करते हैं, कोई सिर्फ एक समय भोजन करता है तो कोई 9 दिनों तक सिर्फ फल और दूध पर ही रहता है। कुछ लोग इससे भी कठिन नियमों का पालन करते हैं। इसके पीछे वैज्ञानिक कारण छिपा है, उसके अनुसार, साल की चारों नवरात्रि ऋतुओं के संधिकाल पर आती हैं, इस दौरान शरीर में कई तरह के दोष उत्पन्न होने का खतरा रहता है। उपवास करने से रोग होने की संभावना कम हो जाती है। इसलिए नवरात्रि में उपवास की परंपरा बनाई गई है।

35
नवरात्रि में क्यों बोते हैं जवारे? (Navratri mai Jware Kyo Bote hai?)
Image Credit : google

नवरात्रि में क्यों बोते हैं जवारे? (Navratri mai Jware Kyo Bote hai?)

चैत्र और शारदीय नवरात्रि के दौरान जवारे बोने की परंपरा है। कुछ स्थानों पर ये जवारे नदी में प्रवाहित कर दिए जाते हैं जबकि नवरात्रि के बाद इन जवारों का रस निकालकर पीना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार, जवारे एक प्रकार की औषधि है। जवारों का रस शरीर के लिए शक्तिशाली टॉनिक है। इसमें शरीर को स्वस्थ रखने वाले पांचो तत्वों में से चारों तत्व कार्बोहाईड्रेट, विटामिन, क्षार एवं प्रोटीन पाए जाते हैं। इसलिए नवरात्रि के दौरान जवारे बोए जाते हैं।

45
नवरात्रि में लहसुन-प्याज क्यों नहीं खाते? (Why don't you eat garlic and onion during Navratri?)
Image Credit : google

नवरात्रि में लहसुन-प्याज क्यों नहीं खाते? (Why don't you eat garlic and onion during Navratri?)

नवरात्रि के दौरान जो लोग उपवास नहीं करते, वे भी भोजन में लहसुन-प्याज खाने से परहेज करते हैं। ये भी नवरात्रि से जुड़ा एक नियम है। इसके पीछे कारण है कि प्याज-लहसुन तामसिक भोजन के अंतर्गत आते हैं, जिससे शरीर में उत्तेजना पैदा होती है। नवरात्रि का समय संयम रखने का होता है, इस समय शरीर में उत्तेजना बढ़ना ठीक नहीं माना जाता। इसलिए नवरात्रि के दौरान लहसुन-प्याज खाने की मनाही है।

55
देवी के मंदिर पहाड़ी पर ही क्यों? (Why the temple of goddess on the hill?)
Image Credit : google

देवी के मंदिर पहाड़ी पर ही क्यों? (Why the temple of goddess on the hill?)

नवरात्रि के दौरान देवी मंदिरों के दर्शन करने की परंपरा है। अधिकांश देवी मंदिर पहाड़ियों पर ही स्थित है। इसके पीछे भी साइंटिफिक कारण है। वैज्ञानिक शोधों से पता चला है कि पहाड़ों पर पॉजिटिव एनर्जी का स्तर अपेक्षाकृत ज्यादा होता है। पहाड़ों पर जब कोई देवी दर्शन करने जाता है, उस पॉजिटिव एनर्जी का फायदा उस व्यक्ति पर भी किसी न किसी रूप में दिखाई देता है, इसलिए अधिकांश देवी मंदिर पहाड़ों पर बनाए गए हैं।


ये भी पढ़ें-

Kanya Pujan Date Navratri 2023: चैत्र नवरात्रि में कब करें कन्या पूजा? जानें सही डेट और इससे जुड़े खास नियम


Durga Chalisa: चैत्र नवरात्रि में रोज करें दुर्गा चालीसा का पाठ, हर तकलीफ होगी दूर-बनी रहेगी माता की कृपा


Budh Gochar March 2023: 31 मार्च को बुध बदलेगा राशि, किन 3 राशि वालों को होगी एक्सट्रा इनकम व अन्य फायदे?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया जगत में इनके पास 19 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर धर्म-आध्यात्म बीट पर काम कर रहे हैं। करियर की शुरुआत इन्होंने स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की थी। इसके बाद वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे और 2010-2019 तक दैनिक भास्कर डिजिटल में धर्म डेस्क पर काम किया। इन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। इनके पास जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक की डिग्री है।
चैत्र नवरात्रि

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Recommended image2
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम
Recommended image3
10 जनवरी 2026 का पंचांग: कालाष्टमी आज, जानें अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का समय
Recommended image4
Makar Sankranti Upay: मकर संक्रांति पर करें 5 मंत्रों का जाप, सूर्य की तरह चमकेगी किस्मत
Recommended image5
Uttarayan 2026: क्यों मनाते हैं उत्तरायण, पितामह भीष्म ने मृत्यु के लिए यही समय क्यों चुना? जानें फैक्ट्स
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved