MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Ujjain Karni Sena Clash
Nepal Flood
Ankit Baliyan Murder
Delhi Model Murder
Nepal flood vulnerability
Top 10 Morning News
Nepal Flash Flood
Nepal Flash Flood
Happy Raksha Bandhan Wishes in Hindi
Toxic Movie Review & Release
BRICS Summit 2026
Pakistan Hospital Fire
US Iran Sanctions
US Visa Interview Halt
Awarapan 2 Box Office Collection
Assam Crime
Montana Family Shooting
Global News Snapshot
Roorkee Double Murder
US-Iran Tensions
Toxic Advance Booking
LPG Cylinder New Rule
Delhi Weather Update
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • Ram Navami 2023: 300 से ज्यादा भाषाओं में लिखी गई है राम कथा, कौन-सी रामायण सबसे ज्यादा प्रचलित है?

Ram Navami 2023: 300 से ज्यादा भाषाओं में लिखी गई है राम कथा, कौन-सी रामायण सबसे ज्यादा प्रचलित है?

Ram Navami 2023: हर साल चैत्र शुक्ल नवमी तिथि पर राम नवमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये तिथि 30 मार्च, गुरुवार को है। मान्यताओं के अनुसार, इसी तिथि पर भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। पूरे देश में ये पर्व हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। 

3 Min read
Author : Manish Meharele
| Updated : Mar 28 2023, 12:11 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
जानें राम कथाओं से जुड़ी खास बातें...
Image Credit : Asianet News

जानें राम कथाओं से जुड़ी खास बातें...

भगवान श्रीराम का जीवन चरित्र सभी के लिए एक आदर्श है। इसलिए इन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम कहा गया है। हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को राम जन्मोत्सव (Ram Navami 2023) पूरे देश में बड़ी ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। इस बार ये तिथि 30 मार्च, गुरुवार को है। भगवान श्रीराम से जुड़े कई धर्म ग्रंथ प्रचलित हैं। एक शोध से पता चला है कि दुनिया भर में करीब 300 से अधिक भाषाओं में रामकथा उपलब्ध है। लेकिन इन सभी में सबसे अधिक प्रमाणिक वो राम कथा है, जो स्वयं श्रीराम ने सुनी थी। आगे जानिए प्रमुख राम कथाओं के बारे में…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
महर्षि वाल्मीकि द्वारा लिखी गई रामायण
Image Credit : Asianet News

महर्षि वाल्मीकि द्वारा लिखी गई रामायण

वैसे तो भगवान श्रीराम के जीवन पर आधारित कई धर्म ग्रंथ हैं, लेकिन इन सभी में महर्षि वाल्मीकि द्वारा लिखी गई रामायण सबसे अधिक प्रमाणिक है। महर्षि वाल्मीकि ने ब्रह्मदेव के कहने पर रामायण की रचना की। ये संस्कृति में लिखी गई है। इसी रामायण का वाचन लव-कुश ने श्रीराम के सामने भरे दरबार में किया था। इस रामायण में तिथि, नक्षत्र आदि के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया है।

36
तुलसीदास जी द्वारा लिखी गई श्रीरामचरित मानस
Image Credit : Asianet News

तुलसीदास जी द्वारा लिखी गई श्रीरामचरित मानस

वर्तमान में जो रामकथा सबसे अधिक प्रचलित है, वो है गोस्वामी तुलसीदासजी द्वारा लिखी गई रामचलित मानस। इसकी रचना अवधी भाषा में की गई है जो पढ़ने में समझने में काफी सरल है। यही कारण है कि वर्तमान में यही रामकथा सबसे अधिक प्रचलित है। इस ग्रंथ में श्रीराम के जीवन से जुड़े हर प्रसंग का वर्णन बड़ी ही सुंदरता से किया गया है।

46
महर्षि कंबन द्वारा लिखी गई है रामायण
Image Credit : Asianet News

महर्षि कंबन द्वारा लिखी गई है रामायण

महर्षि कंब या कंबन दक्षिण भारत के महान विद्वान माने जाते हैं। इन्होंने ही कंब रामायण की रचना की, जिसे रामावतारम् भी कहा जाता है। इसे तमिल साहित्य का सर्वश्रेष्ठ ग्रंथ भी कहा जाता है। ये ग्रंथ दक्षिण भारत में सबसे अधिक प्रचलित है। इसकी रचना करने वाले महर्षि कंबन को "कविचक्रवर्ती" की उपाधि दी गई है।

56
आनंद रामायण में हैं कई विरोधाभास
Image Credit : Asianet News

आनंद रामायण में हैं कई विरोधाभास

ये रामायण मूल रामायण से बिल्कुल अलग है। इस कई प्रसंगों में विरोधाभास है इसलिए ये रामायण इतनी प्रचलित नहीं है। इस रामायण के 9 कांड है। पहले में 13, दूसरे में 9, तीसरे में 9, चौथे में 9, पांचवें में 9, छठे में 9, सातवें में 24, आठवें में 18, नौवें में 9 सर्ग है। मान्यता है कि इसकी रचना भी महर्षि वाल्मीकि द्वारा की गई है, लेकिन कई विद्वान इसे गलत मानते हैं।

66
300 से ज्यादा राम कथा प्रचलित
Image Credit : Asianet News

300 से ज्यादा राम कथा प्रचलित

ऊपर बताई गई प्रमुख राम कथाओं के अलावा भी दुनिया भर की अनेक भाषाओं में राम कथा लिखी गई है, इनकी संख्या 300 से भी अधिक है। इनमें उर्दू, फारसी और अरबी भाषा में लिखे गए ग्रंथ में शामिल हैं। असमी रामायण, विलंका रामायण, पंप रामायण, कश्मीरी रामायण, रामायण पांचाली आदि कई ग्रंथ में भगवान श्रीराम के जीवन पर लिखे गए हैं।



ये भी पढ़ें-

Hanuman Jayanti 2023 Date: कब मनाया जाएगा हनुमान जयंती पर्व? जानें सही डेट, शुभ योग और इनके जन्म की कथा


Traditions of Navratri: क्या आप जानते हैं नवरात्रि में क्यों करते हैं उपवास, क्यों बोते हैं जवारे, देवी के मंदिर पहाड़ों पर ही क्यों?


Durga Saptshati Mantra: दुर्गा सप्तशती के ये 6 मंत्र कर सकते हैं आपकी हर परेशानी दूर, जानें जाप करने के नियम


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया जगत में इनके पास 19 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर धर्म-आध्यात्म बीट पर काम कर रहे हैं। करियर की शुरुआत इन्होंने स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की थी। इसके बाद वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे और 2010-2019 तक दैनिक भास्कर डिजिटल में धर्म डेस्क पर काम किया। इन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। इनके पास जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक की डिग्री है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Solar Eclipse Prediction: पूर्ण सूर्य ग्रहण पर अमेरिकी ज्योतिषी की भविष्यवाणी- बदल जाएगी जिंदगी की रफ्तार!
Recommended image2
Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Recommended image3
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश
Recommended image4
Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Recommended image5
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved