Rashi Anusar Kis Rang Se Khele Holi 2024: राशि अनुसार कौन-सा रंग है आपके लिए लकी, किस रंग से खेलें होली?

Published : Mar 22, 2024, 10:34 AM IST
Holi-2024-Rashi-Anusar-Lucky-Colour

सार

Rashi Anusar Lucky Colour: इस बार होली 25 मार्च, सोमवार को है। इस दिन सभी लोग एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर ये त्योहार मनाते हैं। इस दिन अगर राशि अनुसार रंगों का चयन कर होली खेली जाए तो ये और भी शुभ रहता है। 

Rashi Anusar Kis Rang Se Khele Holi: इस बार 25 मार्च, सोमवार को होली खेली जाएगी। ज्योतिष शास्त्र में हर राशि का एक विशेष लकी कलर बताया गया है। होली के मौके पर यदि हर व्यक्ति अपने लकी कलर से ये उत्सव मनाया जाए तो बहुत ही शुभ रहता है और उसे कईं तरह के फायदे भी हो सकते हैं। इस तरह होली का त्योहार भी मनाया जा सकता है और इसके लाभ भी लिए जा सकते हैं। आगे जानिए किस राशि का लकी कलर कौन-सा है…

मेष राशि
इस राशि के स्वामी मंगलदेव हैं। मंगल का रंग लाल है और उनकी पूजा भी लाल सामग्री से ही होती है। इसलिए मेष राशि के लोगों को लाल रंग से होली खेलना फायदेमंद रहेगा और मंगल ग्रह से संबंधित शुभ फल भी मिलेंगे।

वृषभ राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस राशि के स्वामी शुक्रदेव हैं। इस राशि के लोग होली खेलने में पीले एवं आसमानी रंग का प्रयोग करें। इससे इनके जीवन में सुख-समृद्धि आएगी और इन्हें कईं तरह के अन्य सुख भी प्राप्त होंगे।

मिथुन राशि
इस राशि के स्वामी बुधदेव हैं। इस राशि के लोग हरे रंग से होली उत्सव मनाएं। इससे इन्हें मान-सम्मान की प्राप्ति होगी, साथ ही बुद्धि का भी विकास होगा क्योंकि बुध को बुद्धि और वाणी का ग्रह कहा जाता है।

कर्क राशि
इस राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। इस राशि के लोगों के लिए लकी कलर केसरिया, हल्का गुलाबी और सफेद होता है। इसलिए इन्हें इन्हीं रंगों से होली खेलना चाहिए। इससे इन्हें कईं तरह के फायदे हो सकते हैं।

सिंह राशि
इस राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं। इस राशि वालों का लकी कलर केसरिया और लाल है। इसलिए इस राशि के लोगों को इन्हीं रंगों से होली खेलना शुभ फलदायक रहेगा। इससे इनके प्रमोशन के योग भी बन सकते हैं।

कन्या राशि
इस राशि का स्वामी बुधदेव हैं। इस राशि का लकी कलर हरा और इससे मिलते-जुलते अन्य शेड हैं। ये लोग यदि इन रंगों के होली खेलें तो इन्हें अपने जीवन में कईं बड़ी उपलब्धियां मिल सकती है।

तुला राशि
इस राशि के स्वामी शुक्रदेव हैं। इस राशि के लोग के लिए लकी कलर पीला और आसमानी है। ये लोग इन्हीं रंगों से मित्र, परिजन आदि सभी के साथ होली का उत्सव मनाएं।

वृश्चिक राशि
इस राशि के स्वामी मंगलदेव हैं। इस राशि के लोगों का लकी रंग लाल है। इसलिए इन्हें लाल रंग से होली खेलना चाहिए। इससे इन्हें कर्ज से मुक्ति मिल सकती है और क्रोध भी कम होगा।

धनु राशि
इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। इस राशि वालों का लकी कलर पीला है। इस राशि के लोगों को पीले रंग से होली खेलना शुभ रहेगा। इससे इन्हें वैवाहिक जीवन में सफलता मिल सकती है।

मकर राशि
इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। इस राशि के लोगों को नीले व सफेद रंग से होली खेलना शुभ रहेगा। इससे इनके ऊपर शनिदेव की कृपा बनी रहेगी और ये परेशानियों से भी बचे रहेंगे।

कुंभ राशि
इस राशि के स्वामी भी शनिदेव हैं। इसलिए इनका लकी कलर भी नीला ही है। इसके अलावा ये होली खेलने के लिए काले और ब्राउन रंगों का उपयोग भी कर सकते हैं। इससे इन्हें फायदा होगा।

मीन राशि
मीन राशि के स्वामी देवगुरु हैं। इस राशि वालों का लकी रंग पीला और केसरिया है। इन रंगों से होली खेलने से इनके वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी और धर्म-कर्म में इनका मन लगा रहेगा।


ये भी पढ़ें-

Holi 2024: होली पर पत्नी या प्रेमिका को कौन-सा रंग लगाएं?


Vikram Samvat 2081: कब से शुरू होगा हिंदू नववर्ष 2081, कौन होगा इस साल का राजा-कौन बनेगा मंत्री?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम