Sawan 2025: सावन में कैसे बचें ग्रहों के अशुभ फल से, कैसे बढ़ाएं गुड लक? राशि अनुसार जानें उपाय

Published : Jul 14, 2025, 12:14 PM IST

Sawan Ke Upay: सावन मास में सभी राशियों पर अलग-अलग ग्रहों का शुभ-अशुभ प्रभाव रहेगा। अशुभ फल से बचने और शुभ फलों को बचाने के लिए सावन मास में राशि अनुसार उपाय करना चाहिए।

PREV
113
सावन में राशि अनुसार कौन-से उपाय करें?

Rashi Anusar Sawan Ke Upay: 11 जुलाई से भगवान शिव का प्रिय सावन मास शुरू हो चुका है, जो 9 अगस्त तक रहेगा। इस महीने में सभी राशियों पर अलग-अलग ग्रहों का प्रभाव रहेगा। किसी के लिए ये प्रभाव शुभ रहेगा तो किसी के लिए अशुभ। कुछ उपाय कर ग्रहों के अशुभ फल को कम किया जा सकता है और शुभ ग्रहों के प्रभाव को बढ़ाया जा सकता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. जय शर्मा से जानें सावन में किस राशि पर कौन-से ग्रह का प्रभाव रहेगा और उपाय…

213
मेष राशि

इस राशि पर वर्तमान में शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव हैं। इस राशि लोग सावन में शिवजी को धतूरा और बिल्व पत्र अर्पित करें तो शनि से संबंधित अशुभ प्रभाव में कमी आ आएगी और अनिष्ट घटनाएं भी टल सकती हैं। इस राशि के लोग सावन में काले एवं नीले वस्त्र न पहनें तो बेहतर रहेगा।

313
वृषभ राशि

सावन मास में इस राशि पर शुक्र का गोचर रहेगा। ये लोग सुगंधित चीजें जैसे इत्र, चंदन, अष्टगंध आदि से भगवान शंकर की पूजा करें। 26 जुलाई को शुक्र के राशि बदलने के बाद शिवजी का पूजन सफेद चीजों जैसे दूध, दही आदि से करें। सावन में सफेद वस्त्र ज्यादा से ज्यादा पहनें। इससे इनके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

413
मिथुन राशि

सावन मास में इस राशि पर गुरु, सूर्य एवं शुक्र ग्रह का प्रभाव देखने को मिलेगा। इनसे शुभ फल पाने के लिए पानी में केशर-चंदन मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। केशर-चंदन का तिलक शिवजी को लगाएं। शिवजी के पूजन के बाद जो जल बचें उसे सूर्य को अर्घ्य प्रदान करें। लाल एवं पीले वस्त्र अधिक से अधिक पहनें।

513
कर्क राशि

सावन माह में इस राशि पर बुध का गोचर रहेगा। इस राशि के लोग गुड लक बढ़ाने के लिए शिवलिंग का खसखस मिश्रीत जल से अभिषेक करें और बिल्व पत्र चढ़ाएं। इससे इन्हें धन लाभ के साथ, वैवाहिक सुख और कर्ज से मुक्ति मिलेगी। साथ ही रोगों में भी आराम होगा। सावन में अधिक से अधिक हरे वस्त्र पहनें।

613
सिंह राशि

सावन में इस राशि में मंगल-केतु की विध्वसंक युति बनी रहेगी साथ ही शनि का ढय्या का प्रभाव भी रहेगा। इन ग्रहों के अशुभ फल से बचने के लिए शिवलिंग का कुमकुम, चंदन मिश्रित जल से अभिषेक करें। धतूरा, अबीर एवं लाल गुलाल चढ़ाएं। इससे महादेव की कृपा आप पर बनी रहेगी।

713
कन्या राशि

सावन मास में इस राशि पर मंगल का प्रभाव रहेगा। मंगल कन्या राशि में शत्रु भाव रखता हैं। मंगल के अशुभ फल से बचने के लिए इस राशि के लोग लाल चंदन और अष्टगंध से शिवजी की पूजा करें। लाल रंग के फूल भी चढ़ाएं। गेहूं एवं मसूर की दाल अर्पित करें। इससे आपको शुभ फल मिलेंगे और नौकरी से जुड़ी समस्याओं का निदान होगा।

813
तुला राशि

सावन मास में इस राशि में कोई भी ग्रह नहीं रहेगा, सिर्फ गुरु ग्रह की दृष्टि रहेगी जो शुभ फल देने वाली रहेगी। इससे और अधिक लाभ पाने के लिए शिवलिंग का अभिषेक केसर मिश्रित जल से करें और पंचामृत चढ़ाएं। भगवान को पीले फलों का भोग लगाएं और पीले कपड़े पहनें। केशर चंदन का तिलक भी लगाएं।

913
वृश्चिक राशि

सावन मास में 28 जुलाई तक इस राशि पर मंगल की दृष्टि रहेगी, जो शुभ फल देगी। गुड लक बढ़ाने के लिए ये लोग भगवान शिव को अष्टगंध, केशर, इत्र, मसूर की दाल एवं गेंहू चढ़ाएं। स्वयं भी लाल चंदन का तिलक लगाएं। गाय को लाल फल खिलाएं और लाल कपड़े पहनें। इससे आपको भूमि से जुड़ा लाभ होगा और कर्ज से छुटकारा मिलेगा।

1013
धनु राशि

सावन मास में इस राशि पर गुरु, शनि एवं मंगल की दृष्टि रहेगी। साथ ही शनि की ढय्या का असर भी रहेगा। अशुभ फल से बचने के लिए ये लोग शिवजी को जामुन चढ़ाएं। उड़द, चना एवं मसूर की दाल शिव जी को अर्पण करें। तली वस्तुओं का दान करें। जरूरतमंद को छाता या चप्पल का दान करें।

1113
मकर राशि

सावन में इस राशि पर सूर्य, बुध एवं मंगल की दृष्टि रहेगी। ये लोग कुमकुम एवं खसखस मिश्रित जल या दूध से शिवलिंग का अभिषेक करें। साथ ही शिव मंदिर में बैठकर सूर्याष्टक का पाठ करें। गाय को हरा चारा खिलाएं। लाल चंदन तिलक लगाएं। लाल वस्त्र पहनें एवं गेंहू का दान करें।

1213
कुंभ राशि

सावन मास के दौरान इस राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव रहेगा। साथ ही गुरु-मंगल और केतु की दृष्टि भी इस राशि पर रहेगी। इस राशि के लोग शुभ फल पाने के लिए तेल का दान करें। शिव जी को जामुन, धतूरा, बिल्व पत्र अर्पण करें एवं मावे से बनीं मिठाई का भोग लगाएं। शिव मंदिर में सरसों के तेल का दीपक लगाएं। काले और नील वस्त्र न पहनें।

1313
मीन राशि

सावन माह में इस राशि में शनि का गोचर रहेगा, जिससे साढ़ेसाती का प्रभाव बना रहेगा। अशुभ फल से बचने के लिए ये लोग शिवजी को बिल्वपत्र, धतूरा, एवं पान अर्पण करें। केले व जामुन का भोग लगाएं। जरूरतमंदों को छाता, चप्पल, खाने की तली हुई नमकीन वस्तुओं का दान करें। इससे महादेव की कृपा इन पर बनी रहेगी।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Photos on

Recommended Stories