Samudra shastra: आंख फड़कना शुभ या अशुभ? जानें सिर से पैर तक अंग फड़कने के शकुन-अपशकुन

Published : Jul 29, 2025, 02:30 PM ISTUpdated : Jul 29, 2025, 03:02 PM IST

Samudra shastra Ke Sanket: ज्योतिष शास्त्र में अंगों के फड़कने को भी शकुन-अपशकुन से जोड़कर देखा जाता है। कुछ अंगों का फड़कना शुभ संकेत होता है, वहीं कुछ का फड़कना अशुभ घटना की ओर इशारा करता है।

PREV
16
अंग फड़कने के शुभ-अशुभ संकेत

Ang Phadkne Ke Shubh Ashubh Sanket: समुद्र शास्त्र ज्योतिष पर आधारित एक प्राचीन ग्रंथ हैं। इसमें शरीर के अलग-अलग अंगों के फड़कने के आधार पर शुभ-अशुभ संकेत बताए गए हैं। यानी कौन-सा अंग फड़के तो भविष्य में इसका क्या परिणाम हो सकता है, इसकी जानकारी इस ग्रंथ में बताई गई है। आगे समुद्र शास्त्र से जानें शरीर के किन अंगों का फड़कना शुभ होता है तो किन का फड़कना अशुभ…

26
आंख और ठोड़ी का फड़कना शुभ या अशुभ?

समुद्र शास्त्र के अनुसार, चेहरे पर कईं अंग होते हैं जिनका फड़कना शुभ और अशुभ संकेत देता है, जैसे अगर किसी की दाईं आंख फड़के तो शुभ समाचार मिलता है और बाईं आंख का फड़कना अशुभ संकेत माना जाता है। वहीं किसी की ठोड़ी फड़के तो धन लाभ की संभावना बनती है। कनपटी फड़के तो इच्छाएं पूरी होती हैं।

36
गाल और होंठ फड़के तो क्या होता है?

समुद्र शास्त्र की मानें तो दोनों में कोई भी गाल फड़के तो इसे धन लाभ का संकेत समझना चाहिए। होंठ फड़फड़ाए तो घनिष्ठ मित्र या रिश्तेदार से मिलना होता है। मुंह का फड़कना पुत्र की ओर से शुभ समाचार का सूचक होता है। वहीं दोनों कानों का फड़कना भी शुभ माना जाता है।

46
कंधा, हथेली और हाथ के फड़कने से क्या होता है?

दाहिनी ओर का कंधा फड़के तो संपत्ति मिलती है, बांई ओर का कंधा फड़कना किसी बड़ी सफलता का संकेत है। दायां हाथ फड़के तो सम्मान मिलता है और बायां हाथ फड़के तो खोई चीज मिलने के योग बनते हैं। हथेली का फड़कना परेशानी आने का संकेत है। कोहनी फड़के तो विवाद की स्थिति बनती है।

56
पीठ, पसली और पेट फड़के तो क्या होता है?

पीठ फड़के तो कोई बड़ी समस्या जीवन में आ सकती है। पसलियां फड़के तो किसी से विवाद होने के योग बनेंगे। छाती में फडफ़ड़ाहट पुराने दोस्त से मिलने का संकेत है। दिल का ऊपरी भाग फड़के तो प्रेमी से बिछोह हो सकता है। पेट फड़के तो अच्छा भोजन खाने को मिलता है।

66
पैर और पंजों के फड़कने से क्या होता है?

समुद्र शास्त्र के अनुसार दाहिने पैर का तलवा फड़कना किसी बड़ी परेशानी के आने का संकेत है। बाईं ओर का फड़के तो यात्रा पर जाना पड़ सकता है। दायां पैर फड़के तो शारीरिक परेशानी हो सकती है। बायां पैर फड़के तो इसे शुभ संकेत समझना चाहिए। पैर की अंगुलियों का फड़कना शुभ नहीं माना जाता।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Photos on

Recommended Stories