पत्नी के आने से किसकी चमकती है किस्मत-मिलता है पैसा? जानें पैर के अंगूठे से

Published : Sep 23, 2024, 05:11 PM ISTUpdated : Sep 23, 2024, 05:16 PM IST
wife-can-bring-luck-and-money-know-from-feet-thumb

सार

Samudra Shastra Facts: हाथ की ही तरह पैर का अंगूठा भी बहुत खास होता है। समुद्र शास्त्र में पैर के अंगूठे से जुड़ी कईं खास बातें बताई गई हैं जैसे कैसे अंगूठे वाले व्यक्ति के नेचर और फ्यचूर कैसा होता है। 

समुद्र शास्त्र को शरीर लक्ष्ण विज्ञान भी कहा जाता है। इस ग्रंथ में शरीर के हर अंग के बारे में रिसर्च की गई है और उसी के आधार पर व्यक्ति के नेचर और फ्ययूर के बारे में बताया गया है। समुद्र शास्त्र के अनुसार, हाथ की तरह पैर का अंगूठा भी बहुत खास होता है। इसके आकार-प्रकार को देखकर व्यक्ति की पर्सनालिटी के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। आगे जानिए समुद्र शास्त्र में क्या लिखा है पैर के अंगूठे के बारे में…



यस्य प्रदेशिनीदीर्घा ह्रंगुष्ठं च व्यतिक्रमेत्।
स्त्रीभोगं लभते सोपि पुरुषो नात्र संशय:।।

अर्थ- जिस व्यक्ति के पैरे के अंगूठे के पास वाली अंगुली आकार में बड़ी होती है, ऐसे लोगों को सुंदर पत्नी मिलती है। ससुराल पक्ष से धन भी खूब मिलता है या फिर स्त्रियों के संपर्क में रहने से बिजनेस में लाभ होता है।

वृत्तोभुजगफणाकृति स्तुगो मांसल शुभोगुंष्ठ (समुद्र तिलक)
अर्थ- जिन लोगों के पैर का अंगूठा सामान्य से अधिक मोटा होता है, वे अधिक भोजन करने वाले और दो विचार धाराओं में बंटे होते हैं। ये कोई भी निर्णय लेने से पहले बहुत विचार करते हैं और हमेशा सोच-विचार में लगे रहते हैं।

अंगुष्ठा पृथुला येषां ते नरा भाग्यवर्जिता:।
अर्थ- यदि पैरा का अंगूठा टेढ़ा-मेढ़ा हो तो ऐसे लोग घूमने-फिरने के शौकीन होते हैं। ऐसे लोगों का अपने जीवन में कोई निधार्रित लक्ष्य नहीं होता। इन्हें अपने जीवन में अनेक उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है।

क्लिश्यन्ते विकृतांगुष्ठास्ते नरावनगामिन:।
अर्थ- जिस व्यक्ति के सीधे पैर का अंगूठा चपटा और पिचका हुआ होता है, ऐसे लोगों का जीवन दुर्भाग्य में गुजरता है। इनके पास न हो तो धन होता है और न ही मान-सम्मान। ये हमेशा परेशान रहते हैं।

चिपिटैर्विक्षतैर्भाग्नैरंगुष्ठैरतिनिन्दिता:।
अर्थ- पैर का अंगूठा बहुत छोटा हो ऐसे लोगों को जीवन संघर्षों में गुजरता है। आधी उम्र गुजरने के बाद इनके जीवन में स्थिरता आती है। इनकी लाइफ कभी भी एक जैसी नहीं रहती। इसमें उतार-चढ़ाव आता रहता है।

ध्यान रखें ये बातें भी…
1. जिन लोगों के पैर का अंगूठा आगे जमीन की ओर झूका रहता है, ऐसे लोगों को किस्मत का साथ कभी नहीं मिलता और ये हमेशा परेशान रहते हैं।
2. जिस व्यक्ति के पैर का अंगूठा बहुत ज्यादा छोटा, बड़ा या पतला होता है, ऐसे लोग अपने जीवन में बहुत कष्ट पाते हैं।
3. जिन लोगों के पैर का अंगूठा गोल हो और वो नाखून की ओर पतला होता जाए, ऐसे लोग सुखी और संपन्न होते है। इन्हें जीवन का हर सुख मिलता है।
4. पैर के अंगूठे का टेढ़ा होना या एक ओर झुका होना भी शुभ संकेत नहीं है।


ये भी पढ़ें-

किस टाइप के लड़कों से जल्दी अट्रैक्ट होती हैं लड़कियां?बताता है हथेली का ये हिस्सा


कौन होगा सक्सेस-कौन बनेगा सबका दुलारा...किस्मत बताती है हाथ की ये वाली अंगुली!


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम