हथेली में कनिष्ठिका यानी सबसे छोटी अंगुली के नीचे वाले हिस्से को बुध पर्वत या बुध क्षेत्र कहते हैं। हथेली का ये स्थान बहुत खास होता है। ये स्थान हमारे बुद्धि और वाणी को प्रभावित करता है। 

Budh Parvat In Hatheli: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हमारी हथेली पर ग्रहों से संबंधित कईं विशेष स्थान होते हैं, जिनके आकार-प्रकार का हमारे जीवन पर शुभ-अशुभ प्रभाव होता है। हथेली की सबसे छोटी अंगुली कनिष्ठिका के नीचे के हिस्से को बुध पर्वत कहते हैं और इस अंगुली को को बुध की अंगुली कहते हैं। हथेली की ये जगह हमारी बुद्धि और वाणी से संबंधित मानी जाती है। आगे जानिए बुध पर्वत का हमारे जीवन क्या प्रभाव होता है…



दूर्वादलद्युतितनु: स्फुटवाक् कुशांग:,
स्वामी रजोगुणवतामतिहासलोल:।
हानिप्रियो विपुलवित्तकफानिलात्मा,
सद्य: प्रताप विभव: शशिजश्च विद्वान।।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अर्थ- कनिष्ठिका अंगुली के नीचे वाले हिस्से को बुध पर्वत कहते हैं। ऐसे लोग विवाद करने में चतुर होते हैं। ऐसे लोग साहित्य में रूचि रखते हैं। ये वाणी के माध्यम से अपना जीवन बिताते हैं यानी ऐसे लोग वकील, गायक या कुशल वक्ता होता है। इनमें लोगों को आकर्षित करने का स्वभाविक गुण होता है।

ऐसे लोगों के होते हैं कई अफेयर…
जिन लोगों की हथेली में बुध पर्वत सामान्य होता है यानी न ज्यादा दबा हुआ और न ज्यादा उठा हुआ, ऐसे लोग विशेष बुद्धि वाले होते हैं। समाज में इनका नाम होता है। इनका विवाह जल्दी हो जाता है। इनके कईं अफेयर भी होते हैं। इनका जीवनसाथी सुंदर होता है। ऐसे लोगों की सोचने की शक्ति काफी अधिक होती है और ये लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं।

इन लोगों को होती है जुआं खेलने की लत…
जिन लोगों की हथेली में बुध पर्वत ऊंचा उठा हुआ होता है, ऐसे लोग दूसरों को अपनी बातों में उलझाकर अपने हित साधन में माहिर होते हैं। ऐसे लोग गलत आदतों के कारण अपने परिवार और धन-संपत्ति गंवा देते हैं। इन्हें जुआं खेलने की लत होती है। कईं बार ऐसे लोग बड़े नेता भी बन जाते हैं। इनके मन की बात समझना बहुत मुश्किल होता है। ये ऐशोआराम का जीवन जीना पसंद होता है।

बोलने में हकलाते हैं ऐसे लोग…
जिनकी हथेली में बुध पर्वत दबा हुआ होता है, वे लोग कम बुद्धि के होते हैं। ये बोलते समय हकलाते हैं। हालांकि ये दिल के अच्छे होते हैं और दूसरों की मदद के लिए तैयार रहते हैं। इन्हें समाज में वो स्थान नहीं मिलता, जिसके ये हकदार होते हैं। इनके जीवन में पैसों का अभाव बना रहता है। इनकी लव लाइफ में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहती है। समय के साथ इनकी बुद्धि का विकास कम होता है।

ये भी पढ़ें-

किन लड़कियों पर बरसती है देवी लक्ष्मी की कृपा?, जानें तलवे के इन निशानों से


कौन होगा सक्सेस-कौन बनेगा सबका दुलारा...किस्मत बताती है हाथ की ये वाली अंगुली!


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।