हर व्यक्ति के पैरों के तलवे पर कईं तरह के निशान होते हैं। इनमें से कुछ निशान शुभ फल देने वाले होते हैं तो कुछ अशुभ फल देने वाले। लड़कियों के पैर के तलवे में बनने शुभ चिह्नों की जानकारी इस प्रकार है। 

Nature-Future According to Body Parts: समुद्र शास्त्र के अनुसार, हर व्यक्ति के पैरों के तलवे में कईं तरह के निशान होते हैं। ये निशान शुभ फल देने वाले भई होते हैं अशुभ फल देने वाले भी। यदि किसी लड़की के पैरों के तलवे में कुछ खास तरह के शुभ चिह्न हो तो वो बहुत सौभाग्यशाली होती है। ऐसी लड़कियां शादी के बाद अपने पति के लिए भी लकी साबित होती है। आगे जानिए पैर के तलवे में बनने वाले इन शुभ चिह्नों के बारे में…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

तलवे में हो कमल का निशान तो…
समुद्र शास्त्र के अनुसार, यदि किसी लड़की के पैर में कमल का चिह्न हो तो ये समझना चाहिए कि उस पर देवी लक्ष्मी की विशेष कृपा है। ऐसी लड़कियां शादी के बाद अपने पति के लिए भी लकी साबित होती है। इनके जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती और ये अपने जीवन में सभी तरह के सुख भोगती है।

तलवे में हो शंख का चिह्न तो…
जिस लड़की के पैरों के तलवे में शंख का चिह्न होता है वो धार्मिक प्रवृत्ति की होती है और उसे जीवन भर किस्मत का साथ मिलता है। ऐसी लड़कियां पढ़ाई-लिखाई में भी अव्वल होती हैं। भले ही इनका जन्म किसी गरीब परिवार में हुआ हो लेकिन इसके शुभ प्रभाव से पिता को अचानक धन लाभ होने लगता है।

तलवे में हो तलवार या बाण का निशान तो…
समुद्र शास्त्र के अनुसार, यदि किसी लड़की के पैरों के तलवे में तलवार या बाण का निशान हो तो ऐसी लड़कियां बहुत बहादुर होती हैं और सेना या पुलिस में शामिल होकर माता-पिता का नाम रोशन करती है। न तो इन्हें पैसों की कोई कमी होती है और न जमीन-जायदाद की। इनकी लव लाइफ भी अच्छी गुजरती है।

तलवे में हो झंडे का निशान तो…
समुद्र शास्त्र की मानें तो जिस लड़की के तलवे पर झंडे का निशान हो तो ऐसे लड़कियां जीवन भर सुख भोगते हैं। ये खुले विचारों वाली होती हैं और किसी बड़ी कंपनी में बड़े पद पर काम करती हैं। ये थोड़ी धार्मिक भी होती हैं। ये हर काम सोच-समझकर करती हैं जिससे घर के सभी लोग इनकी तारीफ करते हैं।

ये रेखा भी देती है शुभ फल
जिन लड़कियों के तलवे में एड़ी से शुरू हुई रेखा अंगूठे के मध्य भाग तक जाती है, उनके पास पैसों की कोई कमी नहीं रहती। इनकी लाइफ बड़े आराम से गुजरती है। समुद्र शास्त्र में चिकने और गुलाबी तलवे भी शुभ फल देने वाले माने गए हैं।


ये भी पढ़ें-

हथेली की 3 रेखाएं खोलती हैं किस्मत के दरवाजे… दिलाती हैं नेम-फेम और पैसा


दाएं गाल पर तिल का लव लाइफ से कनेक्शन, जानें इन 10 जगह पर तिल का मतलब


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।