
Weekly Rashifal November 2025: नवंबर 2025 का दूसरा सप्ताह ज्योति के दृष्टिकोण से बहुत ही खास रहेगा। सप्ताह के पहले ही दिन यानी 10 नवंबर को बुध ग्रह वृश्चिक राशि में वक्री हो जाएगा। इसके बाद 12 नवंबर को गुरु ग्रह कर्क राशि में वक्री होगा। सप्ताह के अंत में यानी 16 नवंबर को सूर्य राशि परिवर्तन कर तुला से वृश्चिक में प्रवेश करेगा। ग्रहों की इस उथल-पुथल का असर सभी 12 राशि के लोगों पर किसी न किसी रूप में दिखाई देगा। साप्ताहिक राशिफल से जानें आने वाले 7 दिन किस राशि के लिए कैसे रहेंगे…
ये भी पढ़ें-
Dhanu Rashifal 2026: धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?
इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए ये सप्ताह बहुत ही शानदार रहेगा, इन्हें प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। संतान से सुख मिलने के योग भी बन रहे हैं। नौकरी बिजनेस में अतिरिक्त आय होने से खुशी मिलेगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आ सकता है, इसलिए खान-पान पर नियंत्रण रखें। लव लाइफ पहले से ठीक रहेगी। सोचे काम पूरे होंगे।
ये भी पढ़ें-
Vrishchik Rashifal 2026: वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?
इस राशि के लोगों को प्रॉपर्टी से लाभ होगा। पुश्तैनी संपत्ति में से हिस्सा मिल सकता है। किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। विरोधी परेशान करने की कोशिश करेंगे लेकिन कर नहीं पाएंगे। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें। वाहन सावधानी से चलाएं। संतान की गतिविधियों पर नजर रखें नहीं तो बात और बिगड़ सकती है।
इस राशि के लोगों को शेयर मार्केट से फायदा होने के योग बन रहे हैं। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। सेहत को लेकर अगर कोई परेशानी है तो वह भी दूर हो सकती है। मजदूरों को मेहनत का पूरा पैसा मिलेगा। लव लाइफ में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। पति-पत्नी में किसी बात को लेकर नोंक-झोंक संभव है।
इस सप्ताह न चाहते हुए भी किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा, जहां कष्ट का अनुभव होगा। विरोधी आपकी इमेज खराब करने की कोशिश करेंगे। प्रभावशाली लोगों की मदद मिलने से स्थिति में सुधार होगा। पैसों की तंगी बनी रहेगी। नौकरी में अधिकारी टारगेट को लेकर प्रेशर बनाएंगे। नया काम भूलकर भी शुरू न करें। सेहत का ध्यान रखें।
इस राशि के लोगों के लिए ये सप्ताह ठीक नहीं रहेगा। ससुराल पक्ष में किसी से विवाद हो सकता है। भूमि, भवन खरीदी में धोखा होगा, जिससे काफी नुकसान का सामना करना पडे़गा, संभव हो तो इस सप्ताह कोई भी बड़ा इन्वेस्टमेंट न करें। आपके स्वभाव में थोड़ी कठोरता आ सकती है। नौकरी में जिम्मेदारियां थोड़ी बढ़ सकती हैं।
इस सप्ताह कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से और मजबूत होगी। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा। पड़ोसियों से संबंधों में सुधार होगा। सेहत ठीक रहेगी। अगर आपका पैसा कहीं रूका है तो वह भी वापस मिल सकता है। संतान से खुशी मिलेगी।
इस राशि के लोग किसी गलतफहमी का शिकार हो सकते हैं, जिससे कारण इनकी लव लाइफ में परेशानी आ सकती है। जल्दबाजी में कोई भी काम न करें, बाद में पछताना पड़ सकता है।पड़ोसियों से किसी बात पर वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। ज्यादा क्रोध आपकी इमेज खराब कर सकता है। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें।
इस राशि के लोगों का ध्यान बिजनेस पर रहेगा। नौकरी में बड़ी सफलता मिल सकती है। किसी धार्मिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा। हेल्थ से जुड़ी छोटी-मोटी समस्या हो सकती है। प्रेम संबंधों में दरार आ सकती है। पैसों के मामले में समझदारी से ही कोई निर्णय लें। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें नहीं तो बाद में पछताएंगे।
इस सप्ताह सुख-सुविधाओं पर काफी पैसा खर्च होगा। अच्छे कामों के लिए समाज में आपका मान-सम्मान होगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी में दिए गए लक्ष्य को पाने के लिए आप दूसरे तरीके भी उपयोग कर सकते हैं। इस समय आप आत्मविश्वास से भरे होंगे और सभी कार्य आसानी से होते चले जाएंगे।
इस सप्ताह आप किसी धर्म संकट में फंस सकते हैं। परिवार या नौकरी में से किसी एक को चुनना पड़ सकता है। पैसों की स्थिति और खराब रहेगी। पति-पत्नी में विवाद की स्थिति बनेगी। यात्रा में कष्ट का अनुभव होगा। किसी वजह से आपकी ईमेज खराब हो सकती है। किसी की बात से आपका दिल दुख सकता है। निर्णय सोच-समझकर लें।
इस राशि के लोग परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। संतान की ओर से कोई गुड न्यूज मिल सकती है। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का पूरा फायदा मिलेगा। नौकरी में अधिकारी इनके काम से काफी खुश रहेंगे। बिजनेस में काफी तेजी से बढ़ोत्तरी होगी। वैवाहिक कार्यक्रमों में जाने का मौका मिलेगा। रिश्तों में सुधार होगा।
इस राशि के जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उन्हें बड़ा फायदा हो सकता है। रुका हुआ पैसा भी मिलने के योग बन रहे हैं। पुश्तैनी जमीन-जायदाद से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। आप नए काम की शुरूआत कर सकते हैं। परिवार में आज कोई मांगलिक आयोजन जैसे विवाह, सगाई आदि हो सकता है। मनपसंद भोजन मिलने से खुशी होगी।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।