Sawan 2023 First Somvar Date: कब है सावन का पहला सोमवार? जानें इस दिन के शुभ योग और पूजा मुहूर्त

Published : Jul 03, 2023, 09:09 AM ISTUpdated : Jul 08, 2023, 09:07 AM IST
sawan somvar 2023 date

सार

Sawan 2023 First Somvar: इस बार सावन मास 4 जुलाई, मंगलवार से शुरू होगा, जो 31 अगस्त तक रहेगा। इस बार सावन मास 1 महीने का न होकर 2 महीना को रहेगा, ऐसा अधिक मास होने के चलते होगा। ऐसा दुर्लभ संयोग कई सालों में एक बार बनता है। 

उज्जैन. भगवान शिव की भक्ति का महीना सावन 4 जुलाई, मंगलवार से शुरू होने वाला है। शिव भक्तों को इस महीने का खास तौर पर इंतजार रहता है। (Sawan 2023 First Somvar) इस बार ये महीना और भी खास रहेगा क्योंकि अधिक मास होने से सावन मास 59 दिन तक रहेगा। ऐसा दुर्लभ संयोग इसके पहले 2004 में बना था यानी 19 साल पहले। सावन में आने वाले प्रत्येक सोमवार को शिव पूजा का विशेष महत्व है। आगे जानिए इस बार सावन का पहला सोमवार किस तारीख को है और इस दिन कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे…

इस दिन है सावन का पहला सोमवार (Sawan 2023 Pahla Somvar Kab Hai)
अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, इस बार सावन का पहला सोमवार 10 जुलाई को है। इस सावन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि शाम 06.44 तक रहेगी और इसके बाद नवमी तिथि आरंभ हो जाएगी। इस दिन रेवती नक्षत्र के संयोग से मातंग नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा सुकर्मा नाम का एक अन्य शुभ योग भी इस दिन रहेगा। इस दिन ग्रहों की स्थिति भी शुभ फल देने वाली रहेगी।

अष्टमी तिथि के देवता हैं रुद्र (Sawan 2023 First Somvar Shubh Yog)
धर्म ग्रंथों के अनुसार, सावन के पहले सोमवार यानी 10 जुलाई को अष्टमी तिथि शाम को 06.44 तक रहेगी। इस तिथि के देवता स्वयं रुद्रदेव हैं। रुद्र भी भगवान शिव का ही स्वरूप हैं। सावन के पहले सोमवार को अष्टमी तिथि होने से इसका महत्व और भी बढ़ गया है। इस दिन की गई शिव पूजा शुभ फल देने वाली रहेगी।

ये हैं पूजा के शुभ मुहूर्त (Sawan 2023 First Somvar Shubh Muhurat)
सावन का पहले सोमवार को शिव पूजा के लिए दिन भर कई शुभ मुहूर्त रहेंगे। इन शुभ मुहूर्तों में की गई शिव पूजा हर तरह से उत्तम फल देने वाली रहेगी। आगे जानिए 10 जुलाई को पहले सावन सोमवार के शुभ मुहूर्त…
- सुबह 09:12 से 10:52 तक
- दोपहर 12:05 से 12:58 तक
- दोपहर 03:52 से शाम 05:32 तक
- शाम 04:38 से 06:12 तक


ये भी पढ़ें-

Sawan 2023: शिव पूजा में 7 गलतियां पड़ सकती हैं भारी, भूलकर भी न करें


Sawan Puja Vidhi: सावन में नहीं है ज्यादा समय तो इन 5 स्टेप्स में फटाफट करें शिव पूजा, बनी रहेगी महादेव की कृपा


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम