Aaj Ka Panchang 3 जुलाई 2023: गुरु पूर्णिमा आज, जानें पूजा के शुभ मुहूर्त, 2 शुभ और 2 अशुभ योगों में बीतेगा दिन

Published : Jul 03, 2023, 05:30 AM ISTUpdated : Jul 03, 2023, 07:48 AM IST
3 July 2023 Panchang

सार

Aaj Ka Panchang: 3 जुलाई, सोमवार को पहले मूल नक्षत्र होने से लुंब और इसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र होने से उत्पात नाम के 2 अशुभ योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन ब्रह्म और इंद्र नाम के 2 शुभ योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 7:29 से 9:10 तक रहेगा। 

उज्जैन. आषाढ़ मास की पूर्णिमा पर गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये 3 जुलाई, सोमवार को है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, इसी तिथि पर महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ था। उन्हीं के सम्मान में हर साल ये पर्व मनाया जाता है। महर्षि वेदव्यास भगवान विष्णु के 24 अवतारों में से एक हैं। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

3 जुलाई का पंचांग (Aaj Ka Panchang 3 July 2023)
3 जुलाई 2023, दिन सोमवार को आषाढ़ पूर्णिमा तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा। सोमवार को मूल नक्षत्र सुबह 11.00 बजे तक रहेगा, इसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। सोमवार को पहले मूल नक्षत्र होने से लुंब और इसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र होने से उत्पात नाम के 2 अशुभ योग बनेंगे। इनके अलावा इस दिन ब्रह्म और इंद्र नाम के 2 शुभ योग भी रहेंगे। राहुकाल सुबह 7:29 से 9:10 तक रहेगा।

गुरु पूर्णिमा पूजन के शुभ मुहूर्त
- सुबह 08:56 से 10:41 तक
- दोपहर 12:04 से 12:57 तक
- दोपहर 03:54 से शाम 05:39 तक
- शाम 05:39 से 07:23 तक

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी…
सोमवार को चंद्रमा धनु राशि में, मंगल सिंह राशि में, केतु तुला राशि में, बुध और सूर्य मिथुन राशि में, शुक्र कर्क राशि में, गुरु और राहु मेष राशि में और शनि कुंभ राशि में रहेगा।

3 जुलाई के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2080
मास पूर्णिमांत- आषाढ़
पक्ष- शुक्ल
दिन- सोमवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- मूल और पूर्वाषाढ़ा
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 5:49 AM
सूर्यास्त - 7:12 PM
चन्द्रोदय - Jul 03 7:31 PM
चन्द्रास्त - Jul 04 6:16 AM
अभिजीत मुहूर्त - 12:04 PM – 12:57 PM
अमृत काल - 04:08 AM – 05:34 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:13 AM – 05:01 AM

3 जुलाई का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 10:50 AM – 12:31 PM
कुलिक - 2:11 PM – 3:52 PM
दुर्मुहूर्त - 12:57 PM – 01:51 PM, 03:38 PM – 04:31 PM
वर्ज्यम् - 07:35 PM – 09:00 PM


ये भी पढ़ें-

Guru Purnima 2023: गुरु पूर्णिमा 3 जुलाई को, जानें पूजा विधि, महत्व और आरती, नोट कर लें पूजा के शुभ मुहूर्त


Guru Purnima 2023: क्यों मनाते हैं गुरु पूर्णिमा, किसके अवतार हैं महर्षि वेदव्यास, क्या वे आज भी जीवित हैं?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम