MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • Guru Purnima 2023: क्यों मनाते हैं गुरु पूर्णिमा, किसके अवतार हैं महर्षि वेदव्यास, क्या वे आज भी जीवित हैं?

Guru Purnima 2023: क्यों मनाते हैं गुरु पूर्णिमा, किसके अवतार हैं महर्षि वेदव्यास, क्या वे आज भी जीवित हैं?

Guru Purnima 2023: इस बार गुरु पूर्णिमा का पर्व 3 जुलाई, सोमवार को मनाया जाएगा। इसे व्यास पूर्णिमा भी कहते हैं। धर्म ग्रंथों के अनुसार, इसी तिथि पर महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ था। उन्हीं के सम्मान में हर साल ये पर्व मनाया जाता है। 

2 Min read
Manish Meharele
Published : Jul 02 2023, 11:51 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
14
कौन हैं महर्षि वेदव्यास?
Image Credit : freepik

कौन हैं महर्षि वेदव्यास?

हर साल आषाढ़ पूर्णिमा पर गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima 2023) का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये तिथि 3 जुलाई, सोमवार को है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, इसी तिथि पर महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ था, उन्होंने ही वेदों का विभाजन किया और महाभारत जैसे अनेक ग्रंथों की रचना की। उन्हीं के सम्मान में हर साल गुरु पूर्णिमा का व्रत किया जाता है। इसे व्यास पूर्णिमा भी कहते हैं। महर्षि वेदव्यास से जुड़ी ऐसी अनेक बातें हैं, जिनके बारे में कम ही लोगों को पता हैं। आगे जानें महर्षि वेदव्यास से जुड़ी रोचक बातें…

24
किसके अवतार हैं महर्षि वेदव्यास? (Who is Maharishi Vedvyas)
Image Credit : freepik

किसके अवतार हैं महर्षि वेदव्यास? (Who is Maharishi Vedvyas)

धर्म ग्रंथों के अनुसार, महर्षि वेदव्यास भगवान विष्णु के 24 अवतारों में से एक हैं। इनके पिता महर्षि पाराशर और माता सत्यवती थीं। इनका मूल नाम कृष्ण है। जन्म लेने के बाद द्वैपायन द्वीप चले गए। तपस्या से वे काले हो गया। इसलिए उन्हें कृष्ण द्वैपायन कहा जाने लगा। वेदों का विभाग करने से वे वेदव्यास के नाम से प्रसिद्ध हुए।

34
क्या महर्षि वेदव्यास आज भी जीवित हैं? (Is Maharishi Vedvyas still alive today?)
Image Credit : freepik

क्या महर्षि वेदव्यास आज भी जीवित हैं? (Is Maharishi Vedvyas still alive today?)

कहा जाता है कि महर्षि वेदव्यास आज भी जीवित हैं। इस मान्यता की वजह है एक श्लोक जो धर्म ग्रंथों में मिलता है।
अश्वत्थामा बलिव्यासो हनूमांश्च विभीषण:।
कृप: परशुरामश्च सप्तएतै चिरजीविन:॥
सप्तैतान् संस्मरेन्नित्यं मार्कण्डेयमथाष्टमम्।
जीवेद्वर्षशतं सोपि सर्वव्याधिविवर्जित।।
अर्थ- अश्वथामा, दैत्यराज बलि, वेद व्यास, हनुमान, विभीषण, कृपाचार्य, परशुराम और मार्कण्डेय ऋषि, इन आठ अमर है। रोज सुबह इनका नाम लेने से लंबी आयु मिलती है।

44
महर्षि वेदव्यास ने की थी महाभारत की रचना (who wrote mahabharat)
Image Credit : Getty

महर्षि वेदव्यास ने की थी महाभारत की रचना (who wrote mahabharat)

महर्षि वेदव्यास ने सर्वप्रथम एक वेद को चार भागों में बांटा, इसके बाद उन्होंने मन ही मन महाभारत की रचना की। महाभारत लिखने के लिए महर्षि वेदव्यास ने भगवान श्रीगणेश को आमंत्रित किया। श्रीगणेश ने एक शर्त रखी कि महाभारत के श्लोक बोलते समय महर्षि वेदव्यास एक क्षण के लिए भी रुकेंगे नहीं। महर्षि वेदव्यास ने ये शर्त मान ली और इस तरह महाभारत जैसा महाकाव्य संपूर्ण हुआ।


ये भी पढ़ें-

Guru Purnima 2023: गुरु पूर्णिमा 3 जुलाई को, जानें पूजा विधि, महत्व और आरती, नोट कर लें पूजा के शुभ मुहूर्त


3 जुलाई को पूर्णिमा पर राशि अनुसार दें गुरु को उपहार, मिलेंगे शुभ फल


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया जगत में इनके पास 19 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर धर्म-आध्यात्म बीट पर काम कर रहे हैं। करियर की शुरुआत इन्होंने स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की थी। इसके बाद वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे और 2010-2019 तक दैनिक भास्कर डिजिटल में धर्म डेस्क पर काम किया। इन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। इनके पास जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक की डिग्री है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved