Spiritual

3 जुलाई को पूर्णिमा पर राशि अनुसार दें गुरु को उपहार, मिलेंगे शुभ फल

Image credits: Freepik

गुरु पूर्णिमा पर ये उपहार दें गुरु को

गुरु पूर्णिमा 3 जुलाई, सोमवार को है। इस दिन गुरु की पूजा कर, उपहार दिए जाते हैं। ये उपहार राशि अनुसार हो तो और भी शुभ रहता है। आगे जानिए राशि अनुसार गुरु को क्या उपहार दें…

Image credits: freepik

मेष और वृश्चिक राशि

इन दोनों राशि के स्वामी मंगलदेव हैं। इन राशि वाले लोग अपने गुरु को लाल वस्त्र, लाल मिठाई, अनाज, गुड़ और लाल चंदन उपहार में दें। इससे इनकी परेशानियां दूर हो सकती हैं।

Image credits: Getty

वृषभ और तुला राशि

इन दोनों राशि के स्वामी शुक्रदेव हैं। इन राशि वाले अपने गुरु को सफेद कपड़े, चावल, इत्र, चांदी के बर्तन आदि चीजें उपहार में दे सकते हैं। इससे इन्हें धन लाभ की स्थिति बन सकती है।

Image credits: Getty

मिथुन और कन्या राशि

इन दोनों राशि के स्वामी बुध ग्रह है। इस राशि के लोग अपने गुरु को हरे वस्त्र, कांसे के बर्तन, घी और पिस्ता की मिठाई भेंट में दे सकते हैं। इससे इनके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

Image credits: Getty

मकर और कुंभ राशि

इन दोनों राशि के स्वामी शनिदेव हैं। इन राशि के लोग गुरु को डार्क रंग के वस्त्र, ड्राय फ्रूट, मक्का, ज्वार, सुगंधित तेल उपहार में दे सकते हैं। इससे शनिदेव की कृपा इन पर बनी रहेगी।

Image credits: Getty

धनु और मीन राशि

इन दोनों राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। इस राशि वाले अपने गुरु को पीले वस्त्र, पीली मिठाई, पीले फल, चंदन उपहार में दे सकते हैं। इससे इनका वैवाहिक जीवन सुखी रहता है।

Image credits: Getty

सिंह राशि

इस राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं। इस राशि वाले अपने गुरु को केसरिया वस्त्र, केसर मिश्रित मिठाई, तांबे के बर्तन, गेहूं, गुड़ आदि चीजें उपहार में दे सकते हैं। इससे लाभ हो सकता है।

Image credits: Getty

कर्क राशि

इस राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। इस राशि के लोग अपने गुरु को चमकीले वस्त्र, मावे की मिठाई, मोती, चांदी और घी से भरा कलश उपहार में दे सकते हैं। इससे इन्हें फायदा हो सकता है।

Image credits: Getty