Spiritual

3 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पर करें राशि अनुसार दान, घर आएगी सुख-समृद्धि

Image credits: freepik

मेष राशि

इस राशि के स्वामी मंगलदेव हैं। इस राशि के लोग गुरु पूर्णिमा पर गेहूं, तांबे के बर्तन और लाल रंग के कपड़े का दान जरूरतमंदों को करें। इससे इन्हें फायदा होगा।

Image credits: freepik

वृष राशि

इस राशि के स्वामी शुक्रदेव हैं। इस राशि वाले गुरु पूर्णिमा पर सफेद चीजों जैसे दूध, चावल, सफेद कपड़ों का दान करें। इससे इन्हें शुभ फल मिल सकते हैं।

Image credits: freepik

मिथुन राशि

इस राशि के स्वामी बुधदेव हैं, जो बुद्धि और वाणी के देवता है। इस राशि के लोग गुरु पूर्णिमा पर गौशाला में चारा दान करें। इससे इनकी परेशानी कम हो सकती हैं।

Image credits: freepik

कर्क राशि

इस राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। इस राशि के लोग गुरु पूर्णिमा पर चावल या अन्य कोई अनाज का दान करें। ऐसा करने से इनकी टेंशन दूर हो सकती है।

Image credits: freepik

सिंह राशि

इस राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं। गुरु पूर्मिणा के दिन इस राशि वाले लोग जरूरतमंदों को गुड़, तांबे के बर्तन और गेहूं का दान करें। इससे इन्हें लाभ होगा।

Image credits: freepik

कन्या राशि

इस राशि का स्वामी ग्रह बुध है। इस राशि के लोग गुरु पूर्णिमा पर किसी किन्नर को हरी चूड़ी व हरी साड़ी का दान करें। इससे इन्हें धन लाभ के योग बन सकते हैं।

Image credits: freepik

तुला राशि

इस राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशि के लोग किसी किसी योग्य विद्वान को सफेद धोती-कुर्ता का दान करें, साथ में दक्षिणा भी दे। इससे इन्हें फायदा होगा।

Image credits: freepik

वृश्चिक राशि

इस राशि के स्वामी मंगलदेव हैं। इस राशि वाले गुरु पूर्णिमा पर लाल या केसरिया ध्वज किसी मंदिर में दान करें। ऐसा करना इनके लिए शुभ रहेगा।

Image credits: freepik

धनु राशि

इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। इस राशि के लोग गुरु पूर्णिमा पर पीले फलों जैसे- केले, पपीता और आम का दान करें। इससे घर में सुख-समृद्धि आएगी।

Image credits: freepik

मकर राशि

इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। ये लोग गरीबों को काले कंबल का दान करें। साथ ही कुष्ठ रोगियों को भोजन भी करवाएं। इससे शनिदेव की कृपा इन पर बनी रहेगी।

Image credits: freepik

कुंभ राशि

इस राशि के स्वामी भी शनिदेव ही हैं। इस राशि के लोग शनि से संबंधित चीजें जैसे तेल, काले कपड़ों का दान जरूरतमंदों को करें। इससे इन्हें शुभ फल मिलेंगे।

Image credits: freepik

मीन राशि

इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। इस राशि के लोग अपने गुरु को पीले वस्त्र, पीले फल, पीली मिठाई का दान करें। साथ में दक्षिणा भी दें। इससे इन्हें शुभ फल मिलेंगे।

Image credits: freepik