Sawan 2024: सावन में महिलाएं क्यों पहनती हैं हरे रंग के कपड़े और चूड़ियां?

Published : Jul 22, 2024, 10:34 AM ISTUpdated : Jul 22, 2024, 10:35 AM IST
Sawan-2024-importance-of-green-color

सार

Sawan 2024: सावन मास से जुड़ी कईं परंपराएं हैं जो इसे और भी खास बनाती हैं जैसे इस महीने में महिलाएं हरे रंग की चूड़ियां और कपड़े खास तौर पर पहनती हैं। इस परंपरा से जुड़े कईं कारण हैं। 

Sawan 2024 Tradition: भगवान शिव का प्रिय सावन का महीना इस बार 22 जुलाई, सोमवार से शुरू हो चुका है, जो 19 अगस्त, सोमवार की रहेगी। इस महीने से जुड़ी कईं मान्यताएं और परंपराएं है। इन परंपराओं के पीछे धार्मिक, वैज्ञानिक और मनोवैज्ञानिक तथ्य छिपे हैं, जिनके बारे में कम ही लोग जानते हैं। ऐसी ही एक परंपरा ये भी है कि इस महीने में महिलाएं हरे रंग के कपड़े और चूड़ियां खास तौर पर पहनती हैं। आगे जानिए इस परंपरा से जुड़ी खास बातें…

सावन से जुड़ी है ये परंपरा (Sawan Mai Kyo Pahnte Hai hare Rang Ke Kapde)
सावन के महीन में महिलाएं खास तौर पर हरे रंग के कपड़े और चूड़ियां पहनती हैं। कुछ महिलाएं इसी रंग के कपड़े और चूड़ियां अन्य महिलाओं को दान भी करती हैं। सावन में हरे रंग का खास महत्व माना जाता है। इस महीने में बारिश के कारण चारों ओर हरियाली होती है, इसे प्राकृतिक वातावरण को देखकर दिल खुश हो जाता है।

महिलाएं क्यों पहनती हैं हरे कपड़े और चूड़ी?
सावन में चारों ओर हरियाली होती है। हरा रंग खुशहाली और समृद्धि का प्रतीक भी है। जिस तरह हिंदू धर्म में लाल रंग को सुहाग का प्रतीक माना जाता है, उसी तरह हरे रंग का महत्व भी है। आमतौर पर देवी पार्वती को लाल चूनरी चढ़ाई जाती है लेकिन सावन में उन्हें भी हरी चुनरी और चूड़ी चढ़ाने की परंपरा है। सावन में हरियाली तीज, हरियाली अमावस्या जैसे त्योहारों में हरे रंग के कपड़े खास तौर पर पहने जाते हैं।

हरे रंग से मिलते हैं बुध ग्रह से शुभ फल
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, हरा रंग बुध ग्रह से संबंधित हैं। जिस व्यक्ति की कुंडली में हरा रंग शुभ स्थिति में न हो, उसे हरे रंग के कपड़े खासतौर पर पहनना चाहिए, ऐसा न कर पाएं तो हरे रंग का रूमाल भी जेब में रख सकते हैं। बुध ग्रह बलवान होता है तो व्यक्ति की बुद्धि तेज होती है और वह राइटिंग यानी लेखन काम में बड़ी सफलता पाता है।


ये भी पढ़ें-

Kavad Yatra History: क्यों निकालते हैं कावड़ यात्रा, कैसे शुरू हुई ये परंपरा?


Sawan Somwar Katha: इस कथा को सुने बिना नहीं मिलेगा सावन सोमवार व्रत का फल


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम