Sawan 2024 Upay: गुड लक और धन लाभ के लिए किस चीज से करें रुद्राभिषेक?

Published : Jul 26, 2024, 09:32 AM ISTUpdated : Jul 26, 2024, 09:51 AM IST
Sawan-2024-Upay

सार

Sawan 2024 Upay: शिवजी को प्रसन्न करने के लिए रुद्राभिषेक एक आसान उपाय है। रुद्राभिषेक में शिवलिंग पर अलग-अलग द्रव्य जैसे पानी, दूध, घी आदि चढ़ाएं जाते हैं और विशेष मंत्र बोले जाते हैं। सावन 2024 में ये उपाय करने से आपकी हर इच्छा पूरी हो सकती है। 

Sawan 2024 Rudrabhishek: सावन में भगवान शिव को खुश करने के लिए अलग-अलग उपाय किए जाते हैं। इस बार सावन मास 22 जुलाई से शुरू हो चुका है, जो 19 अगस्त तक रहेगा। सावन में यदि विधि-विधान से कोई व्यक्ति भगवान शिव का रुद्राभिषेक करे तो उसकी हर इच्छा पूरी हो सकती है। रुद्राभिषेक का अर्थ है शिवलिंग पर रुद्र मंत्रों के द्वारा अलग-अलग द्रव्यों जैसे पानी, दूध आदि से अभिषेक करना। आगे जानिए क्या है रुद्राभिषेक और इससे क्या फायदे हो सकते हैं…

क्या होता है रुद्राभिषेक, कैसे किया जाता है? (Kya Hota Hai Rudrabhishek)
जब रुद्राष्टाध्यायी के 176 मंत्र बोलते हुए शिवलिंग का अभिषेक किया जाता है तो इसे ही रुद्राभिषेक कहते हैं। अभिषेक शब्द का शाब्दिक अर्थ है स्नान कराना। शिवपुराण के अनुसार अलग-अलग इच्छाओं को पूरा करने के लिए विभिन्न द्रव्यों से रुद्राभिषेक करने का नियम है। जानें किस इच्छा को पूरा करने के लिए कौन-से द्रव्य से रुद्राभिषेक करना चाहिए…

1. शिवपुराण के अनुसार अगर आप अपने जीवन में सुख-शांति चाहते हैं तो शुद्ध जल से रुद्राभिषेक करना चाहिए।
2. सौभाग्य यानी गुड लक चाहते हैं तो इसके लिए आप गंगाजल से रुद्राभिषेक करें।
3. शिव पुराण के अनुसार, गन्ने के रस से रुद्राभिषेक करने से धन लाभ के योग बनते हैं।
4. जिन लोगों की कोई संतान नहीं है, वे यदि गाय के दूध से रुद्राभिषेक करें तो उनकी ये इच्छा पूरी हो सकती है।
5. दूध में शक्कर मिलाकर रुद्राभिषेक करने से बुद्धि तेज होती है।
6. यदि किसी की सेहत खराब है और वह शुद्ध घी से रुद्राभिषेक करे तो फायदा होता है।
7. शिवपुराण के अनुसार शहद से रुद्राभिषेक करने से पापों का नाश होता है और मोक्ष भी मिलता है।
8. अगर आप भूमि, भवन और वाहन की इच्छा रखते हैं तो इसके लिए दही से रुद्राभिषेक करें। इससे आपकी इच्छा जल्दी पूरी हो सकती है।
9. शुद्ध जल में बिल्व पत्र डालकर रुद्राभिषेक करने से लव लाइफ यानी वैवाहिक जीवन की परेशानियां खत्म हो सकती हैं।
10. इत्र मिले जल से रुद्राभिषेक करने से जीवन के सभी सुख मिलते हैं।


ये भी पढ़ें-

August 2024 Festival List: अगस्त में कब है नागपंचमी-रक्षाबंधन और जन्माष्टमी?


Sawan 2024: बिल्व पत्र तोड़ते समय कौन-सा मंत्र बोलना चाहिए?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम