Sawan 2025 Start Date: कब से शुरू होगा सावन? नोट कीजिए इस महीने में शिव पूजा की खास डेट्स

Published : Jun 30, 2025, 09:29 AM IST
sawan 2025 start date

सार

Sawan 2025 Start Date: हिंदू कैलेंडर का पांचवां महीना सावन शिव पूजा के लिए बहुत ही खास माना गया है। मान्यता है कि इस महीने में की गई शिवजी की पूजा अन्य महीनों से कहीं अधिक गुना फल देने वाली होती है। 

Sawan Somwar Date 2025: अंग्रेजी कैलेंडर की तरह हिंदू कैलेंडर में भी 12 महीने होते हैं, इनमें से पांचवें महीने का नाम श्रावण है जिसे सावन भी कहा जाता है। ये महीने शिवजी की भक्ति के लिए बहुत ही खास माना गया है। यही कारण है कि इस महीने में शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। सावन मास में लोग अलग-अलग तरीकों से शिवजी को प्रसन्न करने के उपाय करते हैं। आगे जानिए 2025 में सावन मास कब से शुरू होगा और इस महीने में शिव पूजा के लिए कौन-सी खास डेट्स है…

कब से शुरू होगा सावन 2025? (Kab Se Shuru Hoga Sawan)

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, इस बार सावन मास की शुरूआत 11 जुलाई, शुक्रवार से हो रही है। ये महीना 9 अगस्त तक रहेगा। सावन मास इस बार पूरे 30 दिन का रहेगा। इस महीने में 4 सोमवार रहेंगे जो शिव पूजा के लिए बहुत ही खास माने गए हैं, इनके अलावा और भी कईं शुभ योग इस महीने में शिव पूजन के लिए बनेंगे।

कब है सावन 2025 का पहला सोमवार? (Kab hai sawan ka pahla somwar)

सावन 2025 का पहला सोमवार 14 जुलाई को है। इस दिन गणेश चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। सावन के पहले सोमवार को चतुर्थी तिथि का संयोग बहुत ही शुभ रहेगा जिससे इस दिन शिव के साथ भगवान श्रीगणेश की पूजा करने का सौभाग्य भी भक्तों को मिलेगा।

कब है सावन 2025 का दूसरा सोमवार? (Kab hai sawan ka Dusra Somwar)

सावन 2025 का दूसरा सोमवार 21 जुलाई को है। इस दिन कामिका एकादशी व्रत किया जाएगा। सावन सोमवार पर एकादशी का संयोग होने से ये दिन शिव और विष्णु दोनों देवताओं की पूजा के लिए श्रेष्ठ रहेगा।

कब है सावन 2025 का तीसरा सोमवार? (Kab hai sawan ka Tisra somwar)

सावन 2025 का तीसरा सोमवार 28 जुलाई को है। इस दिन दूर्वा गणपति व्रत किया जाएगा। जिससे सावन में दूसरी बार शिवजी के साथ श्रीगणेश की पूजा का शुभ संयोग बनेगा। इस दिन कईं शुभ योग भी बनेंगे, जिससे इन दिन का महत्व और भी बढ़ जाएगा।

कब है सावन 2025 का चौथा सोमवार? (Kab hai sawan ka Chouth somwar)

सावन 2025 का चौथा और अंतिम सोमवार 4 अगस्त को रहेगा। इस दिन भी ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से कईं शुभ योग बनेंगे।

सावन 2025 में शिव पूजन की खास डेट्स

11 जुलाई, शुक्रवार- सावन मास शुरू
22 जुलाई, मंगलवार- प्रदोष व्रत
23 जुलाई, बुधवार- मासिक शिवरात्रि
24 जुलाई, गुरुवार- हरियाली अमावस्या
27 जुलाई, रविवार- हरियाली तीज
29 जुलाई, मंगलवार- नागपंचमी
6 अगस्त, बुधवार- प्रदोष व्रत
9 अगस्त, शनिवार- रक्षाबंधन


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम