Sawan Somvar 2023: सावन के तीसरे सोमवार को बनेगा ‘शिव’ योग, 1 छोटा उपाय कर सकता है आपके वारे-न्यारे

Published : Jul 20, 2023, 11:03 AM IST
sawan somvar 2023

सार

Sawan 3rd Somvar 2023: इन दिनों सावन का अधिक मास चल रहा है। 24 जुलाई को सावन का तीसरा सोमवार रहेगा। इस दिन कई शुभ योग बनेंगे, जिसके चलते ये दिन बहुत ही खास हो गया है। इस शुभ योग में किए गए उपायों का फल कई गुना होकर मिलेगा। 

उज्जैन. इस बार सावन (Sawan 2023) का अधिक मास होने से ये महीना 59 दिन का रहेगा। सावन का अधिक मास 18 जुलाई से शुरू हो चुका है, जो 16 अगस्त तक रहेगा। सावन का तीसरा सोमवार (Sawan Somvar Upay) 24 जुलाई को रहेगा, जो अधिक मास के अंतर्गत आएगा। इस दिन कई शुभ योग बन रहे हैं, जिसके चलते इस दिन की गई शिव पूजा का फल कई गुना होकर मिलेगा। आगे जानिए इस दिन कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे…

ये शुभ योग बनेंगे तीसरे सोमवार को (Sawan 3rd Somvar 2023)
24 जुलाई, सोमवार को सावन के अधिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि रहेगी। षष्ठी तिथि के स्वामी भगवान कार्तिकेय हैं, जो महादेव के पुत्र और देवताओं के सेनापति हैं। इस दिन शिव नाम का शुभ योग दोपहर 02:51 तक रहेगा। इसके बाद सिद्धि नाम का शुभ योग रात अंत तक रहेगा। इस दिन सुबह कुछ देर के लिए अमृतसिद्धि और सर्वार्थसिद्धि नाम के 2 अन्य शुभ योग भी रहेंगे।

ये उपाय करें (Sawan Somvar Ke Upay)
सावन के तीसरे सोमवार को शुभ योग में पारद शिवलिंग घर में लेकर आएं। इसका आकार अंगूठे के बराबर होना चाहिए। इसका पहले गंगाजल से अभिषेक करें और विधि-विधान से पूजा करने के बाद घर के पूजा घर में स्थापित करें। रोज इस शिवलिंग की के सामने शुद्ध घी का दीपक लगाएं और पूजा करें। संभव हो तो ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप भी करें।

मिलेंगे इतने सारे फायदे
पारद का शिवलिंग बहुत ही दुर्लभ माना गया है। सावन मास में यदि पूजा की जाए तो हर मनोकामना पूरी हो सकती है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, जिस घर में रोज पारद शिवलिंग की पूजा की जाती है, वहां वास्तु दोष, ग्रह दोष, पितृ दोष, कालसर्प दोष आदि सभी दोषों का निवारण अपने आप ही हो जाता है। पारद शिवलिंग की पूजा बहुत ही अधिक शुभ फलदाई मानी गई है।


ये भी पढ़ें-

भूतों ने रातोंरात बनाया था ये शिव मंदिर, पर 1 काम छोड़ गए अधूरा !


16 अगस्त तक रहेगा अधिक मास, इस महीने में क्या करें-क्या नहीं?


शादी के बाद लड़कियों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए ये 6 काम


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश