Ayodhya Ram Mandir: श्रीराम की भक्त-मोदी की फैन, कौन है शबनम, जो मुंबई से अयोध्या जा रही है पैदल?

Published : Dec 28, 2023, 05:25 PM IST
shabnam shaikh ayodhya ram mandir

सार

Shabnam Shaikh Mumbai Viral Story: एक तरफ जहां देश भर में अयोध्या राम मंदिर को लेकर तैयारियां चल रही हैं, वहीं दूसरी ओर एक मुस्लिम लड़की मुंबई से अपने 2 दोस्तों के साथ अयोध्या पैदल जा रही है। इस लड़की का नाम है शबनम शेख।  

Ayodhya Ram Mandir: क्या कोई मुस्लिम लड़की भगवान श्रीराम की इतनी बड़ी भक्त हो सकती है कि वह हजारों किलोमीटर का सफर पैदल तय कर सकती है, जवाब है-हां। ये कहानी नहीं बल्कि हकीकत है। मुंबई की एक युवती शबनम शेख अपने 2 साथियों रमन राज शर्मा और विनीत पांडे के साथ अयोध्या जाने के लिए पैदल ही निकल पड़ी है, ये जानने हुए भी कि ये सफर 1,425 किमी का है। शबनम का कहना है कि भगवान राम किसी एक विशेष धर्म के नहीं बल्कि पूरे मानव समाज के हैं।

राम का भक्त होने के लिए हिंदू होना जरूरी नहीं
मुस्लिम होने के बाद भी शबनम का भगवान श्रीराम पर अटूट विश्वास है। उनका कहना है कि श्रीराम की पूजा करने के लिए हिंदू होना जरूरी नहीं, कोई भी अच्छा इंसान उनकी पूजा कर सकता है। अपनी इसी सोच के चलते शबनम सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, लोग इनके साथ सेल्फी ले रहे हैं, वीडियो बना रहे हैं।

पुलिस-प्रशासन भी कर रहा सहयोग
शबनम का कहना है कि अक्सर लोग लड़कियों को लड़कों के मुकाबले कमजोर समझते हैं कि उनकी ये यात्रा इस बात को खारिज करने के लिए भी है। शबनम अपने साथियों के साथ रोज 25 से 30 किमी चलती हैं। उनकी ये यात्रा अयोध्या पहुंचने तक अनवरत चलती रहेगी। यात्रा के दौरान शबनम को पुलिस-प्रशासन का भी पूरा-पूरा सहयोग मिल रहा है।

पीएम नरेंद्र मोदी की फैन हैं शबनम
शबनम जितनी बड़ी भक्त भगवान श्रीराम की हैं, उतनी ही बड़ी फैन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हैं। शबनम बताती हैं कि ‘पीएम मोदी लगातार देशवासियों को स्वच्छता और पर्यावरण के प्रति जागरूक कर रहे हैं। युवाओं के बीच उनकी अच्छी-खासी लोकप्रियता है। इसलिए मैं भी लगातार पीएम मोदी को फॉलो करती हूं। हालांकि इस वजह से कईं बार मुझे परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। शबनम ने बताया कि उनका लक्ष्य अयोध्या तक पैदल जाना है, इसके लिए कोई समय सीमा तय नहीं है।


ये भी पढ़ें-

नए साल के पहले दिखे ये ‘जानवर’ तो साल भर नहीं होगी पैसों की कमी


31 दिसंबर को गुरु होगा मार्गी, 4 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम