Shanivar Ke Upay: शनिवार को किन चीजों का दान करें-किस रंग का रुमाल जेब में रखें?

Published : Nov 28, 2025, 03:20 PM IST
Shanivar Ke Upay

सार

Shanivar Ke Upay: सप्ताह के सात दिनों में से शनिवार भी एक है। नाम से ही पता चलता है इस दिन शनिदेव की पूजा का विशेष महत्व है। इस वार से जुड़ी अनेक मान्यताएं और परंपराएं हैं जो इसे और भी खास बनाती हैं।

Shanivar Ko Kya Kare-Kya Nahi: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सप्ताह का हर वार किसी न किसी ग्रह से संबंधित है। शनिवार भी इनमें से एक है। इस वार के स्वामी स्वयं न्यायाधीश शनिदेव हैं। इसलिए इस वार का विशेष महत्व है। इस दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं, इससे जुड़ी मान्यताएं भी प्रचलित हैं। ऐसा भी कहा जाता है कि यदि शनिवार को कुछ खास उपाय किए जाएं तो शनिदेव के प्रकोप से बचा जा सकता है। आगे जानिए शनिवार से जुड़ी ऐसी ही मान्यताओं और परंपराओं के बारे में…
 

ये भी पढ़ें-
Shukravar Ke Upay: शुक्रवार को क्या खरीदें-क्या नहीं, किसकी करें पूजा? जानें 5 अचूक उपाय

शनिवार को किसकी पूजा करें?

शनिवार को शनिदेव की पूजा करने का विशेष महत्व है। जिन लोगों की कुंडली में शनि अशुभ हों या जिन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या का प्रभाव हो, उन्हें इस दिन शनिदेव की पूजा जरूर करनी चाहिए। इस दिन हनुमानजी की पूजा का भी विशेष महत्व है। मान्यता है हनुमानजी की पूजा से भी शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

ये भी पढ़ें-
Shani-Mangal Yuti: शनि-मंगल मचाएंगे खलबली, देश-दुनिया में दुर्घटना का संकेत, जान-माल की हानि के योग

शनिवार को कैसे कपड़े पहनें?

शनिवार को नीला या काले रंग के कपड़े पहनना बहुत शुभ माना गया है या अन्य किसी गहरे रंग के कपड़े भी इस दिन आप पहन सकते हैं। अगर ऐसा न कर पाएं तो इन रंगों के रूमाल अपनी जेब में रखें। इससे भी आपको शुभ फल मिल सकते हैं और शनिदेव की कृपा भी बनी रहेगी।

शनिवार को किस दिशा में यात्रा न करें?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि यात्रा करना बहुत जरूरी हो तो अदरक, उड़द या थोड़े से तिल खाकर घर से बाहर निकलना चाहिए। ऐसा करने से यात्रा में होने वाली परेशानी से आप बच सकते हैं।

शनिवार के कौन-से उपाय करें?

1. शनिवार को शनिदेव की पूजा करें। सरसों के तेल से अभिषेक करें। नीले फूल चढ़ाएं।
2. शनिदेव की कृपा पाने के लिए शनि के मंत्रों का जाप करना भी अच्छा उपाय है। इसके लिए किसी योग्य ज्योतिषी से सलाह जरूर लें।
3. शनिवार को शनि से संबंधित चीजों का दान करें जैसे- तेल, काले कपड़े, काला कंबल, छाता जूते-चप्पल आदि।
4. शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करना भी शुभ फल देने वाला माना गया है।
5. शनिवार को घर की छत पर नीले रंग का ध्वज लगाएं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Amavasya Date 2026: जनवरी से दिसंबर तक अमावस्या कब? नोट करें डेट्स
Hindu Panchang: शुरू हुआ हिंदू पंचांग का दसवां महीना, जानें क्या है नाम, कब तक रहेगा?