Next Surya Grahan Date: साल 2026 में कितने सूर्य व चंद्र ग्रहण होंगे, इनमें से कौन-सा भारत में दिखेगा?

Published : Nov 10, 2025, 10:34 AM IST
Next Surya Grahan Date

सार

Next Surya Grahan Date: हर साल की तरह 2026 में भी सूर्य व चंद्र ग्रहण का संयोग बन रहा है। इनमें से कौन-सा भारत में दिखाई देगा, कौन-सा नहीं, इसे जानने की इच्छा सभी के मन में है। आगे जानें साल 2026 के ग्रहण की डिटेल्स…

Surya Chandra Grahan 2026 Dates: सूर्य व चंद्र ग्रहण सामान्य खगोलीय घटनाएं हैं जो हर साल होती हैं। हिंदू धर्म में ग्रहण का विशेष महत्व माना गया है। हर व्यक्ति को ये जानने की इच्छा मन में होती है कि आने वाले साल में सूर्य व चंद्र ग्रहण कब-कब होगा, इनमें से कौन-सा ग्रहण दिखाई देगा और कौन-सा नहीं, ग्रहण का सूतक काल कब से कब तक रहेगा आदि? साल 2026 को लेकर भी लोगों के मन में ये जिज्ञासा है। आगे जानिए साल 2026 में सूर्य व चंद्र ग्रहण की डेट्स व अन्य जानकारी…

ये भी पढ़ें-
Makar Rashifal 2026: मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?
 

साल 2026 में कितने सूर्य ग्रहण होंगे?

ज्योतिषियों के अनुसार, साल 2026 में 2 सूर्य ग्रहण होंगे। इनमें से पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी, मंगलवार को होगा। इस दिन फाल्गुन मास की अमावस्या तिथि रहेगी। भारत में ये सूर्य ग्रहण कहीं भी दिखाई नहीं देगा। इसलिए यहां इसका कोई भी धार्मिक महत्व जैसे सूतक आदि नहीं माना जाएगा। साल 2026 के दूसरे सूर्य ग्रहण की बात की जाए तो ये 12 अगस्त, बुधवार को होगा। इस दिन हरियाली अमावस्या रहेगी। ये सूर्य ग्रहण भी भारत में कहीं दिखाई नहीं देगा। इसलिए इसका सूतक भी मान्य नहीं रहेगा। इस तरह साल 2026 में 2 सूर्य ग्रहण होंगे लेकिन ये दोनों ही भारत में दिखाई नहीं देंगे।

ये भी पढ़ें-
Dhanu Rashifal 2026: धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026?

साल 2026 में कितने चंद्र ग्रहण होंगे?

साल 2026 में 2 चंद्र ग्रहण का संयोग भी बन रहा है। पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च, मंगलवार को होगा, इस दिन फाल्गुन पूर्णिमा रहेगी यानी होलिका दहन किया जाएगा। ये ग्रहण भारत में दिखाई देगा, इसलिए इसका महत्व व सूतक आदि मान्य होगा। साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 28 अगस्त, शुक्रवार को होगा। ये ग्रहण भारत में कहीं भी दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका सूतक मान्य नहीं होगा।

3 मार्च 2026 चंद्र ग्रहण सूतक का समय

साल 2026 में होने वाले 4 ग्रहणों में से एक मात्र 3 मार्च को होने वाला चंद्र ग्रहण ही भारत में दिखाई देगा। भारतीय समय के अनुसार ये ग्रहण शाम 6 बजकर 26 मिनिट से शुरू होगा जो 6 बजकर 46 मिनिट पर समाप्त हो जाएगा। यानी भारत में ये ग्रहण सिर्फ 20 मिनट के लिए ही दिखाई देगा। इस चंद्र ग्रहण का सूतक सुबह 9 बजकर 39 मिनिट से शुरू होकर शाम 6 बजकर 46 मिनिट तक रहेगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

घर में हो तुलसी का पौधा तो न करें ये 5 गलतियां, वरना पछताएंगे
Amavasya Date 2026: जनवरी से दिसंबर तक अमावस्या कब? नोट करें डेट्स