क्या आपको पता है भगवान राम के पूर्वज कौन थे, यहां देखें उनकी 40 पीढ़ियां

Published : Jan 18, 2024, 09:31 PM ISTUpdated : Jan 18, 2024, 10:38 PM IST
ram ji1

सार

राम मंदिर के उद्घाटन में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में भगवान राम से जुड़ी तमाम रोचक कथाएं और जानकारियां भी सामने आ रही हैं। आइए जानते हैं भगवान राम के पूर्वज कौन थे और उनकी 40 पीढ़ियां।

रिलीजन डेस्क। राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को होने जा रहा है। ऐसे में भगवान राम और रामायण से जुड़ी तमाम ऐसी जरूरी जानकारियां सामने आ रही हैं जिनके बारे में हमें कुछ भी नहीं पता था। लेकिन राम मंदिर निर्माण के साथ हम राम की महिमा को समझने के साथ उनके भूत और भविष्य सबके बारे में जान रहे हैं। 

इतिहास की किताबों में मुगलों के बारे में तो हमने कई पीढ़ियों के शासकों के बारे में पढ़ा है लेकिन श्री राम के पूर्वजों के बारे में ज्यादा कुछ नहीं जानते हैं। आइए हम आपको बताते हैं भगवान राम के पिता दशरथ ही नहीं उनकी 40 पीढ़ियों के बारे में विस्तार से।

पढ़े. अयोध्या राम मंदिर में रामलला ने किया आसन ग्रहण, चार घंटे के अनुष्ठान के बाद गर्भगृह में पहुंची श्रीराम की प्रतिमा

भगवान राम की चालीस पीढ़ियां :

  1. भगवान राम के पिता का नाम दशरथ था।  
  2. दशरथ के पिता का नाम अज था।
  3. अज के पिता का नाम नाभाग था। 
  4. नाभाग के पिता का नाम ययाति था।
  5. ययाति के पिता का नाम नहुष था।
  6. नहुष के पिता का नाम अम्बरीष था। 
  7. अम्बरीष के पिता का नाम प्रशुश्रक था।
  8. प्रशुश्रुक के पिता का नाम मरु था। 
  9. मरु के पिता का नाम शीघ्रग था। 
  10. शीघ्रग के पिता का नाम अग्निवर्ण था। 
  11. अग्निवर्ण के पिता का नाम सुदर्शन था। 
  12. सुदर्शन के पिता का नाम शंखण था।
  13. शंखण के पिता का नाम प्रवृद्ध था।
  14. प्रवृद्ध के पिता का नाम रघु था।
  15. रघु के पिता का नाम ककुत्स्थ था।
  16. ककुत्स्थ के पिता का नाम भागीरथ था।
  17. भागीरथ के पिता का नाम दिलीप था।
  18. दिलीप के पिता का नाम अंशुमान था।
  19. अंशुमान के पिता का नाम असमंज था।
  20. असमंज के पिता सगर थे।
  21. सगर के पिता का नाम असित था।
  22. असित के पिता का नाम भरत था।
  23. भरत के पिता का नाम ध्रवसन्धि था।
  24. ध्रुवसन्धि के पिता का नाम सुसन्धि था।
  25. सुसन्धि के पिता का नाम मान्धाता था।
  26. मान्धाता के पिता का नाम युवनाश्व था।
  27. युवनाश्व के पिता का नाम धु्न्धुमार था।
  28. धुन्धुमार के पिता का नाम त्रिशंकु था।
  29. त्रिशंकु के पिता का नाम पृथु था।
  30. पृथु के पिता का नाम अनरण्य था।
  31. अनरण्य के पिता का नाम बाण था।
  32. बाण के पिता का नाम विकुक्षि था।
  33. विकुक्षि के पिता का नाम कुक्षि था।
  34. कुक्षि के पिता का नाम इक्ष्वाकु था।
  35. इच्छवाकु के पिता वैवस्वतमनु था।
  36. वैवस्वतमनु के पिता विस्वान थे।
  37. विस्वान के पिता कश्यम थे।
  38. कश्यप के पिता मरीचि थे।
  39. मरीचि के पिता ब्रह्मा थे।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश