विधिविधान के साथ रामलला के विग्रह को उनके आसन पर विराजित किया गया। पूरे मंत्रोच्चार के बीच रामलला की प्रतिमा गर्भगृह में आसीन कराई गई।

Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को की जाएगी। प्राण प्रतिष्ठा के पहले रामलला की मूर्ति गुरुवार को गर्भगृह में स्थापित कर दी गई। विधिविधान के साथ रामलला के विग्रह को उनके आसन पर विराजित किया गया। पूरे मंत्रोच्चार के बीच रामलला की प्रतिमा गर्भगृह में आसीन कराई गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इसके पहले जय श्रीराम के जयकारे के साथ नवनिर्मित राम मंदिर के गर्भगृह में प्रतिमा पहुंचायी गई। इसके बाद कई घंटों के अनुष्ठान के बीच प्रभु श्रीराम के बाल रूप वाली मूर्ति को उनके आसन पर स्थापित कराया गया। गुरुवार को भगवान राम की प्रतिमा को आसन पर रखने के बाद अन्य अनुष्ठान भी शुरू कर दिया गया। रामलला की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा के लिए 16 जनवरी से पूजन शुरू है। मूर्तिकार अरुण योगीराज की प्रतिमा का चयन यहां के लिए किया गया था। कर्नाटक के नीले पत्थरों से तराशकर इसे बनाया गया है।

राम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। राम लला के मंदिर में गर्भ गृह होगा जिसमें कुल 5 मंडप बनाए गए हैं। मंदिर ग्राउंड फ्लोर पर होगा। पहली मंजिल का कुछ काम अभी कराया जाना है, यहीं पर राम दरबार होगा। मंदिर का दूसरा फ्लोर अनुष्ठान के लिए है। यहां पर अलग-अलग तरह के यज्ञ, हवन और अनुष्ठान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 22 जनवरी को दोपहर 12.30 बजे मुहूर्त होगा। इसके लिए पूजा विधि शुरू की जा चुकी है। यह कार्यक्रम 16 जनवरी से ही शुरू हो चुका है।

11 दिनों का धार्मिक अनुष्ठान कर रहे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 11 दिनों का धार्मिक अनुष्ठान कर रहे हैं, जिनके हाथों प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न किया जाएगा। पीएम मोदी ने राम लला के मंदिर परिसर में प्रवेश पर खुशी व्यक्त की है। 22 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम के लिए देश और दुनिया के 7,000 लोगों को आमंत्रित किया गया है।

यह भी पढ़ें:

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा: सरकारी कर्मचारियों का हाफ डे, मंत्री अपने घरों पर रहकर जलाएंगे दीप-गरीबों को कराएंगे भोजन