Published : Apr 14, 2023, 03:47 PM ISTUpdated : Apr 19, 2023, 08:58 AM IST
Surya Grahan 2023: खगोलविदों के अनुसार, सूर्य व चंद्र ग्रहण सामान्य घटनाएं हैं। साल में 3 से 4 ग्रहण होते हैं। इनमें से कुछ सूर्य तो कुछ चंद्र ग्रहण होते हैं। भारत में ग्रहण को ज्योतिष व धर्म से जोड़कर देखा जाता है।
20 अप्रैल, गुरुवार को साल 2023 का पहला सूर्यग्रहण होने जा रहा है। (Surya Grahan 2023) ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए इसका कोई धार्मिक महत्व जैसे सूतक आदि मान्य नहीं होंगे। जिन देशों में ये ग्रहण होगा, वहां सूर्य ग्रहण का प्रभाव जरूर माना जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण समाप्त के बाद कुछ काम आवश्यक रूप से करना चाहिए। आगे जानिए कौन-से हैं वो 5 काम…
26
1. स्वयं स्नान करें
धर्म ग्रंथों के अनुसार, चाहे सूर्य ग्रहण हो या चंद्र। इसके समाप्त होने के तुरंत बाद स्नान जरूर करना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण के दौरान वातावरण में सूक्ष्म जीवों की संख्या अचानक बढ़ जाती है, इसका सेहत पर बुरा असर होता है, इसलिए ग्रहण समाप्त होते ही तुरंत नहाना चाहिए।
36
2. घर भी धोएं
ग्रहण समाप्त के बाद घर को अच्छी तरह से पानी से धोएं। अगर पूरा घर धोना संभव न हो तो गंगाजल या गौमूत्र का छिड़काव करें। इसके प्रभाव से ग्रहण की निगेटिविटी समाप्त हो जाती है और घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है। ऐसा करने से ग्रहण के अशुभ फलों से भी बचा जा सकता है।
46
3. मंदिरों की भी सफाई करें
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण के दौरान घर में स्थित पूजा स्थल को ढंक देना चाहिए और ग्रहण समाप्त होने पर इसकी अच्छे से साफ-सफाई करनी चाहिए। देव प्रतिमाओं को भी शुद्ध जल से स्नान करवाना चाहिए। इसके बाद पुन: प्रतिमाओं की स्थापना करें।
56
4. गरीबों को दान करें
ग्रहण को अशुभ समय माना जाता है। इसकी अशुभता से बचने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। दान भी इनमें से एक है। ग्रहण समाप्त होने के बाद जरूरतमंदों को कच्चा अनाज, पका हुआ भोजन, कपड़े आदि का दान करना चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है।
66
5. ये काम भी जरूर करें
ग्रहण की अशुभता से बचने के लिए पशु-पक्षियों को भोजन करवाने का भी नियम है। इसके लिए गाय को चारा खिलाएं। मछलियों के लिए नदी में आटे की गोलियां बनाकर डालें। कुत्ते को रोटी खिलाएं। पक्षियों के लिए छत पर अनाज और पानी रखें।
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।