Vaishakh Maas 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार, एक साल में 12 महीने होते हैं। पहला महीना चैत्र और दूसरा वैशाख होता है। इस बार वैशाख मास का आरंभ 7 अप्रैल से हो चुका है, जो 5 मई तक रहेगा। इस महीने का महत्व धर्म ग्रंथों में बताया गया है।
धर्म ग्रंथों में वैशाख मास को माधव मास भी कहा गया है यानी भगवान विष्णु का महीना। इस मास से जुड़ी कई कथाएं, मान्यताएं और परंपराएं प्रचलित हैं। (Vaishakh Maas 2023) इस महीने में जो कोई भगवान विष्णु की पूजा विधि-विधान से करता है, उसे कभी किसी चीज की कमी नहीं होती और उसके घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इस पवित्र में यदि कुछ खास उपाय किए जाएं तो बहुत ही जल्दी शुभ फलों की प्राप्ति होती है। आगे जानिए इन उपायों के बारे में…
26
प्यासों को पानी पिलाएं
वैशाख मास में भीषण गर्मी पड़ती है। इस महीने में यदि प्यासों को पानी पिलाने की व्यवस्था की जाए तो इससे देवताओं के साथ-साथ पितृ भी प्रसन्न होते हैं। इसके लिए किसी चौराहे पर प्याऊ लगवा सकते हैं या पानी के मटके रखवा सकते हैं। ये बहुत ही आसान उपाय है, जो शुभ फल प्रदान करता है।
36
पशु-पक्षियों के लिए पानी-दाने रखें
वैशाख मास में जिस तरह मनुष्य गर्मी से परेशान रहते हैं उसी तरह पक्षी भी। इस मौसम में घर की छत पर पक्षियों के लिए किसी बर्तन में पानी और खाने के लिए अनाज के दाने रखना चाहिए। इस उपाय से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।
46
शिवलिंग पर गलंतिका बांधें
वैशाख मास में शिवलिंग के ऊपर गलंतिका बांधने की परंपरा भी है। गलंतिका एक छोटी मटकी होती है, जिसमें से बूंद-बूंद पानी शिवलिंग पर टपकता रहता है। मान्यता के अनुसार वैशाख मास में शिवजी के शरीर का तापमान काफी बढ़ जाता है, इसे सामान्य रखने के लिए ही शिवलिंग पर गलंतिका बांधी जाती है।
56
भगवान विष्णु की पूजा करें
वैशाख मास को माधव मास भी कहते हैं यानी भगवान विष्णु का महीना। इस महीने में भगवान विष्णु की पूजा भी शुभ फल देने वाली मानी गई है। इस महीने में भगवान विष्णु के सहस्त्रनाम का पाठ करना चाहिए। ये काम रोज न कर पाएं तो दोनों एकादशियों पर ये उपाय कर सकते हैं।
66
फलों का दान करें
वैशाख मास में फलों के दान का विशेष महत्व है। इस मौसम में ऐसे फल आते हैं जो शरीर में पानी की कमी पूरी करते हैं जैसे तरबूज, खरबूज और आम आदि। इस समय में ये फल शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसलिए वैशाख मास में जरूरतमंदों को फलों का दान जरूर करना चाहिए।
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।