Shukra Rashifal April 2023: 6 अप्रैल को शुक्र ग्रह मेष से निकलकर वृषभ में आ चुका है। इस राशि में ये ग्रह 2 मई तक रहेगा। शुक्र के राशि परिवर्तन का असर सभी राशि के लोगों पर होगा। किसी के लिए ये शुभ रहेगा तो किसी के लिए अशुभ। 

उज्जैन. शुक्र नवग्रहों में से एक है। ये ग्रह हर 23 दिन राशि बदलता है। शुक्र के राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर किसी न किसी रूप में दिखाई देता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इसी ग्रह के शुभ प्रभाव से जीवन में सुख-समृद्धि और दांपत्य जीवन में खुशियां आती हैं। (Shukra Rashifal April 2023) ये ग्रह 6 अप्रैल को मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में आ चुका है। वृषभ राशि का स्वामी स्वयं शुक्र ही है। इस राशि में शुक्र 2 मई तक रहेगा। शुक्र के स्वराशि में आने से इसके शुभ प्रभाव में वृद्धि होगी। आगे जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा शुक्र का राशि परिवर्तन…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इन 9 राशियों को मिलेंगे शुभ फल
शुक्र ग्रह के वृषभ राशि में जाने से 9 राशि वालों को सूसे ज्यादा फायदा होगा। ये 9 रशियां हैं- मेष, वृष, कर्क, सिंह, कन्या, वृश्चिक, मकर, कुंभ और मीन। इन 9 राशि वाले लोगों को इस दौरान धन लाभ के योग बनेंगे और इनके काम की तारीफ भी होगी। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। इनकी लव लाइफ की परेशानियां भी दूर होंगी।

2 राशियों को मिलेगा मिला-जुला फल
शुक्र के वृषभ राशि में आने से मिथुन और धनु राशि वालों को मिला-जुला फल मिलेगा। इन्हें धन लाभ तो होगा, लेकिन साथ-साथ पैसा खर्च भी होता जाएगा। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। साझेदारी के बिजनेस में कुछ समस्याएं हो सकती हैं। नौकरी में प्रमोशन तो होगा, लेकिन काम का बोझ भी बढ़ जाएगा। सेहत को लेकर भी सावधान रहना होगा।

इस 1 राशि को मिलेगा अशुभ फल
शुक्र ग्रह इस राशि से आठवें स्थान पर है। शुक्र की ये स्थिति शुभ नहीं मानी गई है। आठवें स्थान पर शुक्र के होने से इस राशि वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इस राशि के लोगों के खर्च बढ़ सकते हैं। इनके दांपत्य सुख में कमी आ सकती है। नौकरी को लेकर भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी। सीक्रेट बातें सभी लोगों को पता चल सकती है। सेहत के मामलों में सावधान रहें, पुरानी बीमारी फिर उभर सकती है।



ये भी पढें-

Vikat Sankashti Chaturthi 2023: विकट संकष्टी चतुर्थी 9 अप्रैल को, जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त, कब होगा चंद्रोदय?


Easter Sunday 2023: कौन थे प्रभु यीशु, क्यों मनाते हैं ईस्टर संडे, सूली पर चढ़ाए जाने के कितने दिन बाद हुए थे पुनर्जीवित?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।