Surya Tilak Latest Pics Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या के राम मंदिर में आज ठीक दोपहर 12 बजे एक अनोखा नजारा देखने को मिला। इस नजारे को देखने के लिए लाखों की संख्या में लोग यहां मौजूद थे।
अयोध्या में राम मंदिर स्थापना के बाद आज (17 अप्रैल, बुधवार) पहली बार राम जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। इस मौके पर पूरे मंदिर को फूलों से सजाया गया है। सबसे खास बात रही राम लला के मस्तक पर चमकने वाला सूर्य तिलक। इसे देखने के लिए यहां लाखों की संख्या में भक्त मौजूद थे। आप भी देखिए राम लला के मस्तक पर कैसे चमकी सूर्य की किरणें और कैसे हुआ सूर्य तिलक…
25
3 मिनिट के लिए दिखा अद्भुत नजारा
17 अप्रैल, बुधवार की दोपहर ठीक 12 बजे राम लला के मस्तक पर सूर्य की किरणें आकर टकराईं और गर्भ गृह का कमरा नीली रोशनी से चमकने लगा। राम लला के मस्तक पर लगभग 3 मिनट तक नीली किरणें पड़ीं। अभिजीत मुहूर्त में रामलला का सूर्य तिलक किया गया।
35
किसने बनाया सूर्य तिलक का सिस्टम?
सूर्य तिलक का सिस्टम IIT रुड़की के सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट ने बनाया है। इसे बनाने में रिफ्लेक्टर, दर्पण, लेंस, पीतल पाइप और गियर आदि का उपयोग किया गया है।
45
बेंगलुरु की कंपनी ने दी सामग्री
सूर्य तिलक में उपयोग की जाने वाली सभी चीजें बेंगलुरु की कंपनी ऑप्टिक्स एंड एलाइड इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड ने तैयार की हैं। खास बात ये है कि कंपनी ने इसके लिए एक भी पैसा नहीं लिया है।
55
क्या है सूर्य तिलक का महत्व?
धर्म ग्रंथों के अनुसार, भगवान श्रीराम सूर्यवंश में जन्में थे। इसलिए उनके ध्वज पर सदैव सूर्य देव का चिह्न रहता था। श्रीराम अपने मस्तक पर जो तिलक लगाते थे, उस पर भी सूर्य का निशान ही अंकित रहता थ। इसे ही सूर्य तिलक भी कहा जाता है। सूर्यवंशी राजा होने के कारण ही राम लला को लगाने जाने वाले सूर्य तिलक का महत्व अधिक माना गया है।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi