How to Watch Chandra Grahan 2023 Live: घर बैठे आप भी देख सकते हैं साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण लाइव, जानें कैसे?

Chandra Grahan 2023 Live: साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई, शुक्रवार की रात को होगा। वैसे तो ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन यूट्यूब और कुछ खास चेनलों पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। ये उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा।

 

Manish Meharele | Published : May 5, 2023 11:40 AM IST / Updated: May 05 2023, 05:23 PM IST

उज्जैन. 5 मई 2023 को होने वाला चंद्र ग्रहण बहुत ही खास रहेगा क्योंकि इस दिन सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीधी रेखा में होंगे, जिसके चलते पृथ्वी की छाया से चंद्रमा कुछ देर के लिए ढंक जाएगा। (How to Watch Chandra Grahan 2023 Live) वैज्ञानिकों के अनुसार पिछले 19 सालों में ये ग्रहण सबसे अधिक काला दिखाई देगा। वैज्ञानिक भाषा में इसे पेनुमब्र ग्रहण कहा जाएगा, वहीं आसान भाषा में इसे उपच्छाया ग्रहण होगा। वैज्ञानिकों के अनुसार, ग्रहण के दौरान चंद्रमा क्षितिज से लगभग 40 डिग्री ऊपर रहेगा। ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका कोई भी महत्व नहीं माना जाएगा और न ही सूतक आदि की मान्यता रहेगी।

कहां-कहां दिखेगा ये ग्रहण, क्या रहेगा टाइमिंग? (Timing of lunar eclipse of 5 May 2023)
5 मई को होने वाला चंद्र ग्रहण पूरे अफ्रीका के पूर्वी हिस्से के साथ-साथ एशिया, ऑस्ट्रेलिया, हिंद महासागर, रूस, और न्यूजीलैंड के अधिकांश हिस्सों में दिखाई देगा। भारतीय समय के अनुसार, ये चंद्र ग्रहण 5 मई, शुक्रवार की रात 08.45 मिनट से शुरू होगा और रात 1.00 बजे इसकी समाप्ति होगी। इस उपच्छाया चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 04 घंटे 15 मिनट्स 34 सेकण्ड्स की रहेगी।

कैसे देख सकते हैं चंद्र ग्रहण? (watch the lunar eclipse live on on these channels)
5 मई को होने वाला चंद्र ग्रहण वैसे तो भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन इसकी लाइव स्ट्रीमिंग देखी जा सकती है। चंद्र ग्रहण को नासा सहित कई YouTube चैनलों द्वारा लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा। चंद्र ग्रहण timeanddate.com वेबसाइट और इसके यूट्यूब चैनल पर भी देखने के लिए उपलब्ध होगा। साथ ही आप इसे 'रॉयल ऑब्जर्वेटरी ग्रीनविच' यूट्यूब चैनल पर ऑनलाइन देख सकते हैं।

चतुर्ग्रही योग में होगा ये चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2023 Yog)
5 मई को होने वाला चंद्र ग्रहण बहुत ही दुर्लभ संयोग में होने जा रहा है। इस दिन मेष राशि में चतुर्ग्रही योग रहेगा। मेष राशि में बुध, सूर्य, गुरु और राहु मिलकर चतुर्ग्रही योग का निर्माण करेंगे। इसी योग के दौरान चंद्र ग्रहण होगा। ऐसा दुर्लभ योग सालों में एक बार बनता है। ये ग्रहण तुला राशि में होगा, इसलिए इस राशि लोगों को संभलकर रहने की जरूरत है।



ये भी पढ़ें-

Chandra Grahan 2023 Timing: जानें 5 मई को होने वाला चंद्र ग्रहण से जुड़ी हर बात, क्या इसका सूतक भारत में भी माना जाएगा?


Chandra Grahan 2023: शुभ फल पाने के लिए चंद्र ग्रहण के दौरान और इसके बाद कौन-से 4 काम जरूर करें?


चंद्र ग्रहण 2023 का राशिफल: किसकी बढ़ेगी परेशानी-किसे होगा धन लाभ?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

 

Read more Articles on
Share this article
click me!