Chandra Grahan 2023: ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को कौन-सी 8 बातें ध्यान रखनी चाहिए?

Published : May 05, 2023, 11:07 AM ISTUpdated : May 05, 2023, 11:45 AM IST
Chandra-Grahan-2023-dos-donts-for-pregnent-women

सार

Chandra Grahan 2023: चंद्र व सूर्य ग्रहण होने सामान्य खगोलीय घटनाएं हैं। इस बार साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई, शुक्रवार को होने जा रहा है, लेकिन ये भारत में दिखाई नहीं देगा। ग्रहण से जुड़ी कई मान्यताएं और परंपराएं हमारे समाज में प्रचलित हैं। 

उज्जैन. साल में 3-4 बार चंद्र व सूर्य ग्रहण की घटनाएं होना आम बात है। (Chandra Grahan 2023) वैसे तो ये सामान्य खगोलीय घटनाएं हैं, लेकिन हिंदू धर्म में इसे धर्म और ज्योतिष से जोड़कर देखा जाता है। इस बार साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई, शुक्रवार को होने जा रहा है, लेकिन ये भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका कोई भी नियम नहीं माना जाएगा। (Grahan Mai Pregnant Mahilaye Kya Na Kare) जहां ये ग्रहण दिखाई देगा, सिर्फ वहीं इसके नियम मान्य होंगे। धर्म ग्रंथों के अनुसार, ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को कुछ बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। आगे जानिए कौन-सी हैं वो बातें…

1. ग्रहण काल के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर के अंदर ही रहना चाहिए, भूलकर भी बाहर नहीं निकला चाहिए। ऐसा करने से गर्भ में पल रहे बच्चे पर बुरा प्रभाव हो सकता है।

2. ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को किसी भी नुकीली चीज जैसे ब्लेड, कैंची, सुई आदि के उपयोग से भी बचना चाहिए। ऐसा करना ठीक नहीं माना जाता।

3. चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को कुछ भी खाना नहीं चाहिए। बहुत जरूरी हो तो दवा आदि ले सकती हैं।

4. चंद्र ग्रहण के दौरान घर की खिड़की और दरवाजों पर परदा लगा देना चाहिए ताकि सूर्य या चंद्रमा की किरणें भी घर में प्रवेश न कर सके।

5. ग्रहण के दौरान सजना-सवंरना भी नहीं चाहिए और न ही किसी अन्य प्रकार का साज-श्रृंगार करना चाहिए।

6. ग्रहण काल में गर्भवती महिलाओं को सोना भी नहीं चाहिए। चंद्र ग्रहण के दौरान सोना अशुभ होता है इसलिए ऐसा करने से बचें।

7. चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को भगवान की पूजा आदि भी नहीं करनी चाहिए।

8. ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को किसी पर क्रोध करने से भी बचना चाहिए और न ही किस तरह का कोई तनाव लेना चाहिए।

 

ये भी पढ़ें-

Chandra Grahan 2023: अशुभ है 5 मई को होने वाला चंद्र ग्रहण, उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानें इसके दुष्परिणाम


Chandra Grahan 2023: शुभ फल पाने के लिए चंद्र ग्रहण के दौरान और इसके बाद कौन-से 4 काम जरूर करें?


चंद्र ग्रहण का राशिफल, जानें किस पर क्या असर होगा 5 मई के चंद्र ग्रहण का?

Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम