Chandra Grahan 2023: अशुभ है 5 मई को होने वाला चंद्र ग्रहण, उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानें इसके दुष्परिणाम

Chandra Grahan 2023: साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई, शुक्रवार को होने जा रहा है। ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसकी कोई मान्यता नहीं रहेगी। इसका सूतक आदि भी भारत में मान्य नहीं रहेगा।

 

/ Updated: May 04 2023, 04:33 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

उज्जैन. 5 मई, शुक्रवार को होने वाला चंद्र ग्रहण बहुत ही अशुभ फल देने वाला रहेगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा (Astrologer Pt. Nalin Sharma Ujjain) के अनुसार, ये साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण होगा। (Chandra Grahan 2023 Effect) भारत में ग्रहण दिखाई न देने से यहां इसकी कोई मान्यता नहीं रहेगी। ये ग्रहण अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, हिंद महासागर, रूस आदि स्थानों पर दिखाई देगा। विश्व स्तर पर इस चंद्र ग्रहण के काफी दुष्परिणाम देखे जाएंगे। इस चंद्र ग्रहण के प्रभाव से आतंकी घटनाएं बढ़ सकती हैं। पड़ोसी देशों में तनाव बढ़ सकता है। ये चंद्र ग्रहण विश्व को  गंभीर आर्थिक संकट की ओर ले जा सकता है।