Unique Temple: चुंबकीय शक्ति का केंद्र है ये मंदिर, नासा के वैज्ञानिक भी नहीं समझ पाए रहस्य

Published : Jun 06, 2025, 10:49 AM ISTUpdated : Jun 06, 2025, 10:51 AM IST
Kasar Devi mandir Almora

सार

Miraculous temples of India: हमारे देश में ऐसे अनेक मंदिर हैं जो आज भी रहस्यों से भरे पड़े हैं। वैज्ञानिक भी आज तक इनका रहस्य समझ नहीं पाए हैं। ऐसा ही एक मंदिर है उत्तराखंड के अल्मोड़ा में है। इस मंदिर को चुंबकीय शक्ति के केंद्र माना जाता है।

Interesting facts related to Kasardevi temple of Almora: भारत के उत्तराखंड राज्य को देवभूमि कहा जाता है यानी देवताओं का भूमि। यहां अनेक प्राचीन और चमत्कारी मंदिर हैं। इनमें से कुछ मंदिरों का रहस्य तो आज तक वैज्ञानिक तक नहीं जान पाएं हैं। ऐसा ही एक मंदिर अल्मोड़ा में भी है। वैज्ञानिक शोधों से पता चला है कि इस मंदिर में और इसके आस-पास के क्षेत्र में अद्भुत चुंबकीय शक्ति (magnetic field) है। आगे जानें कौन-सा है ये मंदिर और इससे जुड़ी रोचक बातें…

कहां है चुंबकीय शक्ति वाला मंदिर?

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में बागेश्वर हाईवे पर कसार नाम का एक गांव है। इस गांव की कश्यप पहाड़ी पर स्थित है कसारदेवी मंदिर। दिखने में ये मंदिर भले ही साधारण लगे लेकिन इसे शक्तिपीठ की मान्यता प्राप्त है। ये मंदिर में देवी दुर्गा के कात्यायनी स्वरूप की पूजा की जाती है। मान्यता है कि स्वयं मां कात्यायनी ने यहां प्रकट होकर अपने भक्तों को दर्शन दिए थे। इसलिए दूर-दूर से लोग यहां दर्शन करने आते हैं। इस मंदिर के आस-पास पाषाण युग के अवशेष मिलते हैं। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये मंदिर कितना पुराना है।

क्यों इसे मानते हैं चमत्कारी मंदिर?

वैज्ञानिक शोधों से पता चला है कि इस मंदिर और इसके आस-पास के क्षेत्र में अद्भुत चुंबकीय शक्ति है। ये पूरा क्षेत्र वैन एलेन बेल्ट है, जहां जमीन के अंदर विशाल भू-चुंबकीय पिंड है। पिछले कईं सालों से नासा के वैज्ञानिक इस क्षेत्र के बारे में रिसर्च कर रहे हैं लेकिन ये रहस्य आज तक वे भी सुलझा नहीं पाए हैं। वैज्ञानिकों ने इस इलाके को जीपीएस आठ प्वाइंट नाम दिया है।

मंदिर के पास है रहस्यमयी गुफा

इस मंदिर के पास ही एक रहस्यमयी गुफा भी है। कहते हैं खुद स्वामी विवेकानंद और बौद्ध गुरु लामा अंगरिका गोविंदा भी इस गुफा में आकर साधना कर चुके हैं। इतना ही नहीं दूर-दूर से लोग इस गुफा के रहस्य को जानने के लिए आते हैं और साधना भी करते हैं। मान्यता है कि यहां कुछ देर बैठने से अद्भुत मानसिक शांति का अनुभव होता है।

कैसे पहुचें अल्मोड़ा के कसारदेवी मंदिर?

- कसारदेवी मंदिर तक पहुंचने के लिए पहले आपको अल्मोड़ा आना पड़ेगा जो सभी राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़ा हुआ है। आप अपने स्वयं के वाहन से यहां आ सकते हैं।
- अल्मोड़ा का निकटतम रेलवे स्टेशन काठगोदाम है, जो यहां से लगभग 80-83 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां आकर आप टैक्सी या बस से अल्मोड़ा पहुंच सकते हैं।
- अल्मोड़ा का निकटतम हवाई अड्डा पंतनगर है। यह अल्मोड़ा से लगभग 65 किलोमीटर दूर है। यहां से आप आसानी से अल्मोड़ा पहुंच सकते हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi
Read more Articles on

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम