Baba Vigwa Veer Mandir: 200 साल पुराने इस मंदिर में क्यों होती है भेड़िए की पूजा?

Published : May 14, 2025, 10:57 AM ISTUpdated : May 14, 2025, 11:14 AM IST
unique wolf temple

सार

unique temples of india: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक ऐसा मंदिर है, जहां भेड़िए के जोड़ें की पूजा होती है। सुनने में ये बात अजीब लगे, लेकिन ये सच है। इस मंदिर का इतिहास भी बहुत रोचक और रहस्यमयी है। 

Baba Vigwa Veer Temple History: भारत में अनेक ऐसे अनोखे मंदिर हैं, जिसके बारे में कम ही लोगों को जानकारी है। ऐसा ही एक मंदिर उत्तर प्रदेश के बस्ती मुख्यालय से लगभग 18 किलोमीटर दूर चुरिहारपुर नाम के गांव में स्थित है। इस मंदिर में किसी देवी-देवता की नहीं बल्कि भेड़िए की पूजा होती है और वह भी जोड़े के साथ। इस मंदिर को बाबा विगवा वीर के नाम से जाना जाता है। इस मंदिर जुड़ी कईं रोचक मान्यताएं जुड़ी हैं जो इसे और भी खास बनाती हैं। आगे जानें इस मंदिर से जुड़ी खास बातें…

कितना पुराना है बाबा विगवा वीर का मंदिर?

स्थानीय लोगों को कहना है कि बाबा विगवा वीर का मंदिर 200 साल पुराना है। आस-पास के लोग यहां रोज पूजा-पाठ करते हैं। स्थानीय लोगों के अलावा दूर-दराज के भक्त भी यहां दर्शन करने आते हैं। ये मंदिर इस क्षेत्र की ऐतिहासिक और धार्मिक धरोहर का महत्वपूर्ण हिस्सा है। लोगों का इस मंदिर के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास है। लोगों का मानना है कि इस मंदिर में जो भी मनोकामनाएं मांगी जाती है वह पूरी होती है।

क्या है बाबा विगवा वीर मंदिर का इतिहास?

बाबा विगवा वीर मंदिर से एक रोचक कथा जुड़ी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, ‘लगभग 200 साल पहले गांव का एक व्यक्ति दूसरे गांव मुसही जा रहे थे। रास्ते में भेड़िए का जोड़ा रतिक्रिया कर रहा था। उस व्यक्ति ने दोनों में से एक भेड़िए को मार दिया जबकि दूसरा भेड़िया वहां से भाग निकला। जब वो व्यक्ति वापस अपने गांव में लौट रहा था तो पहले से घात लगाए दूसरे भेड़िया ने उसे मार दिया। इसके बाद गांव में भेड़िए का खौफ हो गया। बाद में लोगों ने मादा और नर भेड़िए का मंदिर बनाया, इसके बाद फिर कभी भेड़िए ने किसी आदमी पर हमला नहीं किया। यही मंदिर बाबा बिगवा वीर के नाम से प्रसिद्ध हुआ।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम