Vaishakh Amavasya 2023: 20 अप्रैल को वैशाख अमावस्या पर सर्वार्थसिद्धि सहित 4 शुभ योग, ग्रहों की स्थिति भी रहेगी खास

Published : Apr 19, 2023, 05:15 PM IST
vaishakh amawasya 2023

सार

Vaishakh Amavasya 2023: ज्योतिष शास्त्र में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व बताया गया है। इस तिथि के स्वामी पितृ देवता हैं। इस बार वैशाख मास की स्नान-दान अमावस्या 20 अप्रैल को है। इस दिन सूर्य ग्रहण भी होगा, लेकिन ये भारत में नहीं दिखेगा। 

उज्जैन. पंचांग के अनुसार, प्रत्येक महीने के कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि अमावस्या होती है। इस बार 20 अप्रैल, गुरुवार को वैशाख मास की स्नान-दान अमावस्या है। इसी दिन साल का पहला सूर्यग्रहण भी होगा, लेकिन भारत में दिखाई न देने से यहां इसका कोई महत्व नहीं माना जाएगा। इस दिन कई शुभ योग भी बनेंगे, जिसके चलते इस तिथि का महत्व और भी बढ़ गया है। आगे जानिए इस दिन कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे…

सालों में एक बार बनता है ये शुभ संयोग
पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के अनुसार, 20 अप्रैल को वैशाख अमावस्या पर एक साथ कई शुभ योग बनेंगे। सालों में एक बार ऐसा मौका आता है जब अमावस्या पर सूर्यग्रहण भी हो और इतने सारे शुभ योग भी बने। इस दिन बनने वाले शुभ योग हैं-केदार, सर्वार्थसिद्धि, बुधादित्य और मानस।

4 ग्रह रहेंगे स्वराशि या उच्च राशि में
ज्योतिषाचार्य डॉ. मिश्र के अनुसार, 20 अप्रैल, गुरुवार को 4 ग्रह स्वराशि में रहेंगे। इस दिन सूर्य मेष राशि में रहेगा जो सूर्य की उच्च राशि है यानी इस राशि में सूर्य बलवान स्थिति में होता है। शनि कुंभ राशि में रहेंगे, जो इनकी स्वयं की राशि है। इनके अलावा गुरु मीन राशि में रहेंगे और शुक्र वृषभ राशि में रहेगा, जो इनकी स्वराशि है। ग्रहों की इस शुभ स्थिति में इस पर्व पर किए गए शुभ कामों का फल और भी बढ़ जाएगा।

ये काम कर सकते हैं इस दिन
20 अप्रैल को तिथि, वार और नक्षत्र से सर्वार्थसिद्धि योग बन रहा है। इसके अलावा केदार, बुधादित्य और मानस नाम के अन्य शुभ योग भी रहेंगे। इतने सारे शुभ योग एक साथ होने से ये दिन खरीदी व नए काम की शुरूआत के लिए भी शुभ रहेगा। इस दिन किए गए स्नान-दान से कई गुना पुण्य फल मिलता है। अमावस्या तिथि पर शिवजी के साथ पितरों की पूजा भी करनी चाहिए। इस दिन नदियों, तीर्थों में स्नान, गोदान, अन्नदान, ब्राह्मण भोजन, वस्त्र दान करना पुण्य फलदायी माना जाता है।



ये भी पढ़ें

Surya Grahan 2023 Ka Rashifal: 20 अप्रैल को होगा 2023 का पहला सूर्यग्रहण, किसकी बढ़ेगी टेंशन-किसे मिलेगी गुड न्यूज?


Surya Grahan 2023: मंहगाई बढ़ेगी, शेयर बाजार में होगा नुकसान, जानें किस देश की फसलें होंगी बर्बाद?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम