Vastu Tips For Kitchen: घर में कहां होना चाहिए किचन, कहां रखें चूल्हा और फ्रीज? जानें रसोईघर के वास्तु से जुड़ी हर बात

Vastu Tips For Kitchen: किचन घर का सबसे महत्वपूर्ण स्थान है क्योंकि यहां पकाए गए भोजन से ही सभी को ऊर्जा यानी एनर्जी प्राप्त होती है। इस स्थान पर यदि कोई वास्तु दोष हो तो उसका बुरा असर परिवार के हर सदस्य पर देखने को मिलता है।

 

Manish Meharele | Published : Feb 22, 2023 11:23 AM IST

उज्जैन. वास्तु शास्त्र न सिर्फ हमारी परेशानियां कम करता है बल्कि जीवन में सुख-समृद्धि भी लाता है। किचन भी घर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसे मां अन्नपूर्णा का स्थान भी कहा जाता है, इसलिए ये पवित्र भी है। (Vastu Tips For Kitchen) घर के इस हिस्से का वास्तु सम्मत होना बहुत जरूरी है, नहीं तो इसके बुरे परिणाम भी हो सकते हैं। कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखा जाए तो किचन को वास्तु सम्मत बनाया जा सकता है। आगे जानिए कुछ ऐसी ही वास्तु टिप्स के बारे में…

घर में कहां होना चाहिए किचन? (Where should the kitchen be in the house?)
वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन हमेशा घर की दक्षिण-पूर्व दिशा यानी आग्नेय कोण में होना चाहिए। किचन अग्नि से संबंधित है इसलिए यदि ये आग्नेय कोण में होगा तो यहां पकाया गया भोजन सभी के लिए पौष्टिक और एनर्जी देने वाला रहेगा। इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखें कि किचन कभी भी ईशान कोण में न हो और न ही शौचालय के नजदीक हो। इससे अशुभ परिणाम मिलते हैं।

किचन में कहां रखें चूल्हा? (Where to keep the stove in the kitchen?)

किचन में चुल्हा दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए, जिससे कि खाना बनाते समय आपका मुख पूर्व दिशा की ओर रहेगा। किचन की पूर्व दिशा की दीवार में एक खिड़की भी जरूर होनी चाहिए, जिससे सुबह की रोशनी किचन में आ सके। वास्तु के अनुसार पूर्व दिशा पॉजिटिविटी और ग्रोथ को रिप्रजेंट करती है। सुबह की रोशनी किचन में आने से यहां का वातावरण सकारात्मक रहेगा।

कहां रखें पीने का पानी और फ्रीज? (Where to keep drinking water and freeze?)
किचन में जहां पीने का पानी रखा जाता है, वो स्थान भी काफी महत्वपूर्ण माना गया है। किचन में पानी उत्तर-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए, क्योंकि यह दिशा जल तत्व से जुड़ी मानी जाती है। अगर किचन में फ्रीज रखना हो तो ये दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखें क्योंकि ये दिशा पृथ्वी तत्व से जुड़ी है। इन बातों का ध्यान रखने से किचन काफी हद तक वास्तु सम्मत बना रहता है।

किचन में कहां लगवाएं बिजली के स्विच? (Where to install electrical switches in the kitchen?)
किचन में बिजली के स्विच कहां लगवाएं, इस बात का भी विशेष तौर पर ध्यान रखना चाहिए। चूंकि बिजली भी एक तरह से अग्नि से ही संबंधित है, इसलिए बिजली का बोर्ड दक्षिण-पूर्व दिशा यानी आग्नेय कोण में लगवाएं। संभव हो तो बिजली से जुड़े उपकरण जैसे टोस्टर, मिक्सर ग्राइंडर आदि भी इसी दिशा में रखें।


ये भी पढ़ें-

Shani Uday 2023: शनि के उदय होते ही बढ़ेंगी इन 5 राशि वालों की मुसीबतें, क्या आप भी हैं इनमें शामिल?


Holi 2023: क्यों मनाते हैं होली उत्सव? इस पर्व से जुड़ी हैं ये 4 रोचक और रहस्यमयी कथाएं

 

Palmistry: हथेली की इन जगहों से जानें कौन होता है किस्मत का धनी और किसे मिलती है धन-संपत्ति?



Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

 

Share this article
click me!