Vastu Tips: घर के किन हिस्सों पर प्रभाव डालता है राहु, इसका क्या असर होता है हमारी लाइफ पर?

Published : Jan 29, 2023, 02:05 PM IST
vastu tips

सार

Vastu Tips: वास्तु और ज्योतिष शास्त्र एक-दूसरे के पूरक हैं क्योंकि ग्रहों का शुभ-अशुभ प्रभाव घर पर भी किसी न किसी रूप में देखने को मिलता है। राहु भी घर के कुछ हिस्सों पर असर डालता है, इन हिस्सों में वास्तु दोष होना ठीक नहीं माना जाता। 

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहु एक क्रूर ग्रह है। इसका प्रभाव घर के कुछ हिस्सों में व्यापक रूप से होता है। (Vastu Tips) वास्तु शास्त्र की मानें तो घर के जिन हिस्सों पर राहु का प्रभाव होता है, वहां यदि कोई दोष हो तो हमारे जीवन में कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं। (Vastu Tips for Rahu) राहु का सबसे ज्यादा प्रभाव मन पर होता है, इसलिए घर में जहां भी राहु से संबंधित वास्तु दोष हो, उसे तुरंत सुधार करवा लेना चाहिए। आगे जानिए घर में किन-किन स्थानों पर राहु का प्रभाव माना गया है…


ये है राहु की दिशा
वास्तु के अनुसार, कुल 10 दिशाएं होती हैं। इनमें से नैऋत्य कोण (दक्षिण-पश्चिम) को राहु की दिशा माना गया है। इस दिशा में अगर कोई भी दोष होता है तो राहु के कारण मानसिक तनाव बढ़ सकता है। व्यक्ति बार-बार गलत निर्णय लेता है, जिसकी वजह से उसके जीवन में परेशानियां निरंतर बढ़ती रहती है। शौचालय को भी एकदम साफ रखना चाहिए, क्योंकि ये भी राहु का ही स्थान है। यह टूटी-फूटी या गलत दिशा में नहीं होनी चाहिए।


सीढ़ियां और छत भी
वास्तु शास्त्र के अनुसार, सीढ़ियां और छत भी राहु से संबंधित हैं। इसलिए घर की सीढ़ियां एकदम साफ-सुधरी और व्यवस्थित होनी चाहिए। यह टूटी-फूटी या गलत दिशा में नहीं होना चाहिए। सीढ़ियां हमेशा क्लॉज वाइज नहीं होनी चाहिए। घर की छत पर किसी तरह का कचरा या टूटा-फूटा सामान नहीं रखना चाहिए। इसका अशुभ असर घर के लोगों की सेहत पर होता है।


पुराना सामान और कांटेदार पौधे
कुछ लोग अपना पुराना सामान स्टोर रूम में रख देते हैं, जिससे वहां भी राहु प्रभावशील हो जाता है। घर में रखा अटाला यानी फटे कपड़े, इलेक्ट्रानिक सामान, प्लास्टिक का सामान यानी जो भी उपयोग में न आए, उसे तुरंत घर से बाहर निकाल कर रख देना चाहिए। अगर घर में उसके आस-पास कांटेदार पौधे हैं इन्हें भी बाहर निकाल कर देना चाहिए यह भी राहु के कारक हैं।


घर में हो किसी के होने का अहसास
जिस घर में काफी समय तक कोई नहीं रहता, वहां भी राहु का वास हो जाता है। ऐसे घर में निगेटिव शक्तियां अपना स्थान बना लेती हैं। ऐसे घर में जाना या रहना भयानक अहसास वाला होता है। ऐसे मकान में रहने वाले लोग बहुत जल्दी डिप्रेशन में आ जाते हैं। इसलिए जो भी घर काफी समय से बंद हो, वहां पहले विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए, इसके बाद ही रहने जाना चाहिए।


ये भी पढ़ें-

Mahashivratri 2023: अब महाशिवरात्रि को लेकर कन्फ्यूजन, जानें कब मनाएं ये पर्व 18 ये 19 फरवरी को?


Planetary change february 2023: फरवरी 2023 में कब कौन-सा ग्रह बदलेगा राशि, किन ग्रहों की बनेगी युति?


Shani Ast 2023: 30 जनवरी को अस्त होगा शनि ग्रह, अगले 33 दिन इन 4 राशि वालों पर पड़ेंगे भारी


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम