किन 8 तरह के लोगों पर भूलकर भी न करें भरोसा? जीवन भर पछताएंगे

Published : Feb 01, 2025, 06:30 PM IST
vidur niti

सार

Vidura Niti: विदुर नीति में कईं ऐसी बातें लिखी हैं जो हमारे लिए बहुत काम की हैं। महात्मा विदुर की इन बातों को जीवन में उतारकर हम कईं परेशानियों से बच सकते हैं। 

Vidur Neeti Life Management: महात्मा विदुर के बारे में हम सभी जानते हैं। ये महाभारत के प्रमुख पात्रों में से एक थे। युद्ध शुरू होने से पहले महात्मा विदुर ने राजा धृतराष्ट्र को जो उपदेश दिया था, उसे विदुर नीति कहा जाता है। विदुर नीति में लाइफ मैनेजमेंट से जुड़े अनेक टिप्स बताए गए हैं। ये टिप्स आज भी हमारे लिए बहुत काम के हैं। विदुर नीति में 8 ऐसे लोगों के बारे में बताया गया है जिन भर भूलकर भी विश्वास नहीं करना चाहिए। आगे जानिए कौन-से हैं ये 8 लोग…

खुद की ही धन-संपत्ति के मालिक नहीं होते ये 3 तरह के लोग

 

स्त्रीधूर्तकेलसे भीरौ चण्डे पुरुषमानिनि।
चौरे कृतघ्ने विश्वासो न कार्यो न च नास्तिके।।

अर्थ- स्त्री, धूर्त, आलसी, डरपोक, क्रोधी, चोर, कृतघ्न और नास्तिक पर विश्वास नहीं करना चाहिए।

जानें इन 8 पर भरोसा न करने का कारण

स्त्री: महिलाओं का मन चंचल होता है। वे बातों ही बातों में न बोलने वाली बातें भी बता देती हैं। इसलिए इन पर विश्वास नहीं करना चाहिए।

धूर्त: ऐसे लोग अपने स्वार्थ के लिए किसी का भी अहित कर सकते हैं। इसलिए इन पर विश्वास कतई न करें।

आलसी: ये लोग बिना मेहनत के ही फल की इच्छा रखते हैं। इन पर विश्वास करना यानी अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारना।

डरपोक: ये लोग किसी के भी डराने-धमकाने से गुप्त राज खोल सकते हैं। इसलिए इन पर भरोसा करना भी कठिन है।

क्रोधी: ये लोग क्रोध में आकर अच्छे-बुरे पर विचार नहीं करते। इन लोगों पर अधिक भरोसा नहीं किया जा सकता।

चोर: जो आदमी चोरी से अपना जीवन चलाता है, वह किसी भी रूप में भरोसेमंद नहीं कहा जा सकता है। ऐसे लोगों से बचकर रहने में ही भलाई है।

कृतघ्न: वे लोग जो किसी के भी उपकार को नहीं मानते, ऐसे लोगों पर भरोसा करना बहुत कठिन है। ये अपने हित के लिए किसी का भी विश्वास तोड़ सकते हैं।

नास्तिक: जो लोग भगवान पर भरोसा नहीं करते, ऐसे लोगों पर आपको भी विश्वास नहीं करना चाहिए, क्योंकि इन्हें अच्छे-बुरे का ज्ञान नहीं होता।


ये भी पढ़ें-

इन 4 तरीकों से पत्नी को रखें खुश, जीवन भर मानेगी आपकी बात


ये 4 चीजें किसी को उधार या दान न दें, वरना जीवन भर पछताएंगे


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम