Vikram Samvat 2080: 22 मार्च से शुरू होगी हिंदू नववर्ष, जानें इस साल के राजा और मंत्री कौन-से ग्रह हैं?

Published : Mar 18, 2023, 04:33 PM IST
vikram samvat 2023

सार

Vikram Samvat 2080: इस बार हिंदू नववर्ष का आरंभ 11 अप्रैल से हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर साल का राजा और मंत्री पद अलग-अलग ग्रहों के पास होता है, उसी के अनुसार, उस वर्ष का भविष्य फल भी तय होता है। 

उज्जैन. हिंदू नववर्ष अंग्रेजी कैलेंडर से भी काफी पुराना है। हिंदू नववर्ष चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होता है। इस बार ये तिथि 22 मार्च, बुधवार को है यानी इसी दिन से विक्रम संवत 2080 का आरंभ होगा। (Vikram Samvat 2080) ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर हिंदू वर्ष का एक विशेष नाम होता है और उस साल के राजा और मंत्री पद अलग-अलग ग्रहों के पास होते हैं। इसी के आधार पर उस वर्ष होने वाली घटनाओं और भविष्यफल पर विचार किया जाता है। आगे जानिए विक्रम संवत 2080 का राजा और मंत्री कौन-से ग्रह हैं…

कौन है इस साल का राजा और मंत्री?
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, विक्रम संवत 2080 का नाम नल है। इस वर्ष का आरंभ बुधवार से होगा, जिसके कारण इस नववर्ष का राजा बुध ग्रह रहेगा, वहीं मंत्री पद शुक्र ग्रह के पास रहेगा। बुध बुद्धि और वाणी का स्वामी है, जबकि शुक्र सुख-संपत्ति का। राजा और मंत्री का पद इन दोनों ग्रहों के पास होना शुभ संकेत है। इस वर्ष कर्कोटक नामक नाग रहेगा और तम नाम का मेघ बारिश करेगा।

ग्रहों के अनुसार कैसा रहेगा ये साल?
विक्रम संवत 2080 के राजा बुध और मंत्री शुक्र के होने से ये साल सुख-समृद्धि देने वाला रहेगा। ज्योतिषाचार्य पं. शर्मा के अनुसार, बुध के राजा होने से सुख-समृद्धि बढ़ेगी और देश में धार्मिक कार्यक्रम ज्यादा होंगे। धर्म स्थलों का विकास होगा, लोगों की रूचि धर्म के प्रति बढ़ेगी। वहीं शुक्र के मंत्री होने से वैभव और संपत्तियों में बढ़ोतरी होगी। व्यापारियों को इस साल बड़े लाभ मिल सकते हैं और बिजनेस का विस्तार हो सकता है।

चतुर्ग्रही योग में होगा नववर्ष का आरंभ
22 मार्च को चतुर्ग्रही योग में विक्रम संवत 2080 का आरंभ होगा। इस दिन मीन राशि में सूर्य, बुध, गुरु और चंद्रमा एक साथ होने से चतुर्ग्रही योग का निर्माण होगा। संयोग की बात है ये ये चारों ग्रह मित्र ग्रह हैं। साथ ही साथ ही गुरु अपनी स्वराशि में रहेगा और शनि भी अपनी राशि कुंभ में रहेगा। शुक्र और राहु की युति मेष राशि में रहेगी, जिस पर शनि की तीसरी नजर रहेगी। ग्रहों की ये स्थिति शुभ संकेत दे रही है।


ये भी पढ़ें-

Surya Grahan 2023: कुछ दिनों बाद होगा साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण, जानें सही डेट, क्या ये भारत में दिखाई देगा?


Palmistry: किसकी लव लाइफ रहती है परफेक्ट और किसे नहीं मिलता वैवाहिक सुख? जानें हथेली की इन रेखाओं से


Rashifal: मीन राशि में बना त्रिग्रही योग चमकाएगा इन 5 राशि वालों की किस्मत, क्या भी शामिल हैं इस लिस्ट में?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम