Ayodhya: रामलला बनेंगे दूल्हा, नेपाल में होगा विवाह, ‘नेग’ में क्या-क्या मिलेगा?

Published : Nov 16, 2024, 10:57 AM IST
Ram-Jaanki-Vivah-2024

सार

Kab Hai Vivah Panchami 2024: अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद यहां अब श्रीराम-जानकी के विवाह की तैयारियां की जाती है। इसक कार्यक्रम की शुरूआत 18 नवंबर से होगी। रामलला बारात लेकर नेपाल जाएंगे, जहां जानकी से इनका विवाह होगा। 

Ram Janki Vivah 2024 Ayodhya: धर्म ग्रंथों के अनुसार, भगवान श्रीराम का माता जानकी से विवाह अगहन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को हुआ था। इसलिए हर साल इस तिथि पर विवाह पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व अयोध्या और नेपाल में बड़ी ही धूम-धाम से मनाया जाएगा। इसकी शुरूआत 18 नवंबर से होगी। 6 दिसंबर को विवाह पंचमी के मौके पर नेपाल में राम-जानकी विवाह उत्सव भव्य रूप से मनाया जाएगा।

18 नवंबर को होगा तिलक उत्सव

वाल्मीकि रामायण के अनुसार, माता सीता का मायका नेपाल का जनकपुरधाम है। इसलिए 16 नवंबर को यहां से 500 से ज्यादा लोग अयोध्या के लिए निकलेंगे। 17 नवंबर को ये अयोध्या आएंगे और 18 नवंबर की दोपहर राम मंदिर में ही तिलक उत्सव होगा। इस दौरान नेपाल के मधेश प्रदेश के सीएम सतीश कुमार सिंह, जनकपुर के मेयर मनोज शाह और राम जानकी मंदिर के महंत राम रोशन दास वधू पक्ष की ओर के रीति-रिवाज पूरे करेंगे।

रामलला को क्या-क्या मिलेगा नेग में?

तिलक समारोह में माता जानकी के पक्ष से रामलला को खास उपहार भी नेग के रूप में दिए जाएंगे। इस नेग में सोने की चेन, चांदी की मटर माला, चांदी की सुपारी और पान के पत्ते होंगे। इनके अलावा विशेष वस्त्र, फल, मेवे, मिठाइयां और नगद धन राशि भी रामलला को अर्पित की जाएगी।

नेपाल में होगा मुख्य विवाह समारोह

26 नवंबर को रामलला अयोध्या से 500 से ज्यादा बाराती लेकर जनकपुर जाएंगे। 2 दिसंबर को ये बारात नेपाल सीमा में प्रवेश करेगी। 3 दिसंबर को तय समय पर रामलला की बारात जनकपुर पहुंचेगी। 4 से 7 दिसंबर तक जनकपुर में विवाह से संबंधित अलग-अलग रीति-रिवाज पूरे किए जाएंगे।

6 दिसंबर को होगा राम-जानकी विवाह

6 दिसंबर को रामलला की सोने की प्रतिमा को पालकी पर सवार करवाकर जनकपुर के रंगभूमि मैदान में ले जाया जाएगा। यहां पहले रामलला की आरती पूजन आदि होगा और ससुराल पक्ष की ओर से दामाद का स्वागत किया जाएगा। पालकी को नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए राम जानकी मंदिर ले जाया जाएगा। यहां रीति-रिवाज के साथ श्रीराम-सीता का विवाह होगा। 8 दिसंबर को रामलला बारात लेकर पुन: अयोध्या के लिए निकलेंगे और 9 को यहां पहुंच जांएगे।


ये भी  पढ़ें-

भगवान की पूजा में अगरबत्ती जलाएं या नहीं? जानें शंकराचार्य से


क्या 100 करोड़ से ज्यादा लोग मरे थे महाभारत युद्ध में? जानें सही आंकड़ा


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम