Janmashtami 2025 Date: श्रीकृष्ण भगवान विष्णु के आठवें अवतार थे। श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव जन्माष्टमी के रूप में हर साल मनाया जाता है। इस दिन कान्हा को कुछ खास चीजें अर्पित की जाएं तो घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
Janmashtami Ke Upay: हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव पूरे देश में बड़ी ही धूम-धाम और श्रद्धा से मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 16 अगस्त, शनिवार को मनाया जाएगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, जन्माष्टमी पर अगर भगवान श्रीकृष्ण को कुछ खास चीजें चढ़ाई जाएं तो आपकी हर मनोकामना पूरी हो सकती है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 5 चीजें…
26
जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण को क्या चढ़ाएं?
16 अगस्त को जन्माष्टमी के मौके पर भगवान श्रीकृष्ण को मोर पंख अर्पित करें। मोर पंख कान्हा को अतिप्रिय है। इसे वे अपने मुकुट में धारण करते हैं। मोर पंख का वास्तु में भी विशेष महत्व बताया गया है। घर में मोर पंख रखने से कईं तरह के दोष दूर होते हैं और देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण को बांसुरी भी जरूर चढ़ाएं। ये भी कान्हा की प्रिय चीजों में से एक है। जिस घर में बांसुरी होती है वहां हमेशा शांति रहती है और पारिवारिक कलह से छुटकारा मिलता है। बांसुरी की धुन पूरे घर की निगेटिव एनर्जी को खत्म कर उसे पॉजिटिव एनर्जी में बदल देती है।
46
श्रीकृष्ण को क्यों अर्पित करें दक्षिणावर्ती शंख?
शंख को देवी लक्ष्मी का सहोदर कहा गया है जिसका अर्थ है भाई। भगवान श्रीकृष्ण की पूजा में शंख का उपयोग भी विशेष रूप से किया जाता है। ये शंख दक्षिणावर्ती हो तो इसके शुभ प्रभाव अधिक मिलते हैं। जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को दक्षिणावर्ती शंख भी अर्पित करें और उन्हीं के साथ रखकर रोज पूजा करें।
56
कामधेनु देती है शुभ फल
जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को चांदी से बनी कामधेनु गाय का शो-पीस भी अर्पित करें। कान्हा के साथ इनकी भी पूजा करें। कामधेनु गाय के शो-पीस को वास्तु में बहुत ही शुभ माना गया है। जिस घर में ये रहता है वहां किसी तरह की कोई समस्या नहीं होती।
66
तुलसी की माला चढ़ाएं श्रीकृष्ण को
भगवान श्रीकृष्ण की पूजा में तुलसी की माला का विशेष उपयोग किया जाता है। तुलसी की माला से ही कृष्ण के मंत्रों का जाप किया जाता है। जो व्यक्ति श्रीकृष्ण को तुलसी की माला चढ़ाता है, उसे अपने जीवन में कईं तरह के शुभ फल मिलते हैं और हर परेशानी से छुटकारा मिलता है।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi