Raksha Bandhan 2025: किस दिशा में बैठकर बांधें भाई को राखी? ये 5 बातें जानना जरूरी

Published : Aug 09, 2025, 09:00 AM IST

Raksha Bandhan 2025 Facts: रक्षा बंधन पर राखी बांधते समय बहुत-सी बातों का ध्यान रखना चाहिए जैसे किस दिशा में बैठकर रक्षा सूत्र बांधें। भाई के हाथ में नारियल क्यों दें और कौन-सा मंत्र बोलें? इन बातों का ध्यान सभी को रखना चाहिए।

PREV
16
ध्यान रखें रक्षा बंधन से जुड़ी ये 5 बातें

Raksha Bandhan Ke Niyam: रक्षा बंधन का पर्व प्राचीन समय में मनाया जा रहा है। इससे संबंधित कथाएं भी धर्म ग्रंथों में पढ़ने के मिलती हैं। ये पर्व हर साल सावन पूर्णिमा पर मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 9 अगस्त, शनिवार को मनाया जाएगा। इस पर्व को मनाते समय कुछ बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए जैसे रक्षा सूत्र बांधते समय भाई-बहन किस दिशा में बैठें, बहनें कौन-सा मंत्र बोलें? इन बातों की जानकारी सभी लोगों को होनी चाहिए। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी से जानें रक्षा बंधन पर्व से जुड़ी ऐसी ही 5 बातें…

26
किस दिशा में बैठकर बांधें भाई को राखी?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रक्षा सूत्र बांधते समय भाई का मुख उत्तर या पूर्व दिशा की ओर हो तो बहुत शुभ होता है। वहीं बहन को भाई के ठीक सामने बैठना चाहिए। उत्तर और पूर्व, ये दोनों ही बहुत शुभ दिशाएं हैं। कोई भी शुभ कार्य करते समय इन्हीं दिशाओं में मुख होना चाहिए।

36
भाई के हाथों में क्यों दें नारियल?

नारियल को हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र माना गया है। बहन जब भी भाई की कलाई पर राखी बांधें तो इसके हाथ में नारियल जरूर दें। नारियल को श्रीफल भी कहते हैं यानी देवी लक्ष्मी का फल। इसका अर्थ है बहन ये कामना कर रही है तो उसके भाई के जीवन में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहे।

46
रक्षा सूत्र बांधते समय कौन-सा मंत्र बोलें?

रक्षा बंधन पर अपने भाई को रक्षा सूत्र बांधते समय बहनों को एक खास मंत्र जरूर बोलना चाहिए। ये मंत्र देवी लक्ष्मी ने राजा बलि को रक्षा सूत्र बांधते समय बोला था। ऐसा करने से भाई के जीवन में खुशहाली हमेशा बनी रहती है। ये है वो मंत्र-
येन बद्धो बलि: राजा दानवेंद्रो महाबल:.
तेन त्वामपि बध्नामि रक्षे मा चल मा चल

56
रक्षा बंधन पर किस रंग के कपड़े पहनना चाहिए?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कोई भी शुभ काम करते समय कपड़ों के रंगों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। रक्षा बंधन पर भी कपड़ों के रंगों को चयन सोच-समझकर करें। इस दिन पीले, हरे, लाल, गुलाबी जैसे शुभ रंगों के कपड़े पहनें। काले या किसी अन्य डार्क रंग के कपड़े न पहनें।

66
राखी बांधने के बाद आरती उतारना क्यों जरूरी?

भाई को राखी बांधने के बाद बहन को उसकी आरती भी जरूर उतारनी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से भाई के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है और अगर उसे किसी की नजर लगी हो तो वह भी तुरंत हट जाती है। अगर भाई विवाहित हो तो उसके परिवार को साथ बैठाकर आरती करनी चाहिए।

Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Read more Photos on

Recommended Stories