Published : Aug 10, 2025, 11:45 AM ISTUpdated : Aug 10, 2025, 12:09 PM IST
Eclipse date in September 2025: साल 2025 का श्राद्ध पक्ष बहुत ही खास रहेगा क्योंकि इसमें 1 नहीं बल्कि 2 ग्रहण का संयोग बन रहा है। सालों में एक बार ऐसा दुर्लभ संयोग बनता है। इन 2 में से एक ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा।
जानें सितंबर 2025 में होने वाले सूर्य व चंद्र ग्रहण की डेट
September 2025 Mai Kab Hoga Surya-Chandra Grahan: वैज्ञानिकों के अनुसार सूर्य व चंद्र ग्रहण खगोलीय घटनाएं हैं जो सूर्य और चंद्रमा के विशेष स्थिति में आने पर होती हैं। लेकिन हिंदू धर्म में इसे बहुत ही खास माना जाता है और ज्योतिष व धर्म से जोड़कर देखा जाता है। इस बार श्राद्ध पक्ष में 2 ग्रहण होंगे। इनमें से एक सूर्य ग्रहण होगा और दूसरा चंद्र ग्रहण। श्राद्ध पक्ष में ऐसा दुर्लभ संयोग सैकड़ों सालों में एक बार बनता है। 2 ग्रहण होने के चलते इस बार का श्राद्ध पक्ष बहुत ही खास रहेगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए श्राद्ध पक्ष में होने वाले ग्रहण के बारे में…
24
कब से शुरू होगा श्राद्ध पक्ष 2025?
धर्म ग्रंथों के अनुसार, भाद्रपद मास की पूर्णिमा से लेकर आश्विन मास की अमावस्या तक श्राद्ध पक्ष मनाया जाता है। इन 16 दिनों में लोग अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध, तर्पण, पिंडदान आदि करते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से पितर प्रसन्न होते हैं और अपने वंशजों को आशीर्वाद देते हैं। इस बार श्राद्ध पक्ष 7 सितंबर, रविवार से शुरू होंगा जो 21 सितंबर, रविवार तक रहेगा। धर्म ग्रंथों में भी श्राद्ध पक्ष की विशेष महत्व बताया गया है।
श्राद्ध पक्ष के पहले ही दिन यानी 7 सितंबर, रविवार को साल का दूसरा चंद्र ग्रहण होगा। इस दिन भाद्रपद मास की पूर्णिमा तिथि रहेगी। ये साल 2025 एक मात्र ग्रहण होगा, जो भारत में दिखाई देगा। भारत में दिखाई देने से यहां इसका सूतक भी माना जाएगा। भारत के अलावा ये चंद्र ग्रहण अंटार्कटिका, पश्चिमी प्रशांत महासागर, ऑस्ट्रेलिया, हिंद महासागर, यूरोप आदि स्थानों पर भी दिखाई देगा। भारतीय समय के अनुसार, ये चंद्र ग्रहण रात 9:57 से शुरू होगा, जो मध्य रात्रि 1:27 तक रहेगा। चंद्र ग्रहण का सूतक दोपहर 12:57 मिनिट से शुरू हो जाएगा, जो ग्रहण के साथ ही समाप्त होगा।
44
सितंबर 2025 में कब होगा सूर्य ग्रहण?
श्राद्ध पक्ष के अंतिम दिन यानी 21 सितंबर, रविवार को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण होगा लेकिन ये भारत में कहीं भी दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका कोई भी महत्व नहीं माना जाएगा। ये आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। भारतीय समय के अनुसार ये सूर्य ग्रहण रात 11 बजे शुरू होकर तड़के 03:24 तक रहेगा। ये सूर्य ग्रहण न्यूजीलैंड, पश्चिम अंटार्कटिका के कुछ हिस्सों में, पूर्वी मेलोनेशिया आदि देशों में दिखाई देगा।
Disclaimer इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।