दिवाली 2024 से पहले खरीदी-इन्वेस्टमेंट के लिए कौन-सा दिन शुभ? जानें पूरी डिटेल

Published : Oct 24, 2024, 10:32 AM ISTUpdated : Oct 24, 2024, 05:27 PM IST
Diwali-2024-shopping-shubh-muhurat

सार

Diwali Shopping Muhurat 2024: इस बार दीपावली 31 अक्टूबर, गुरुवार को मनाई जाएगी। दीपावली से पहले 7 दिनों तक रोज शुभ योग बनेंगे, जिनमें खरीदी और इन्वेस्टमेंट करना फायदेमंद रहेगा। जानें खरीदी के इन शुभ मुहूर्तों के बारे में… 

Diwali 2024 Date: दीपावली से पहले बाजारों में खरीदी की रौनक देखते ही बनती है। इस बार 31 अक्टूबर, गुरुवार को दिवाली पर्व मनाया जाएगा। इसके पहले लगातार 7 दिनों तक रोज खरीदी और इन्वेस्टमेंट के लिए अनेक शुभ योग बनेंगे। इन शुभ योगों में की गई खरीदी लंबे समय तक फायदा पहुंचाएगी। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी से जानिए 25 से 31 अक्टूबर तक कब, कौन-सा शुभ योग बनेगा…

25 अक्टूबर, शुक्रवार का दिन रहेगा खास

25 अक्टूबर, शुक्रवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की नवमी और दशमी तिथि का संयोग बनेगा। इस दिन आश्लेषा नक्षत्र दिन भर रहेगा। इस शुभ योग में प्रॉपर्टी खरीदना शुभ माना जाता है। इस दिन रियल एस्टेट में इन्वेस्टमेंट करना भविष्य के लिए फायदेमंद रहेगा।

26 अक्टूबर को बनेंगे ये शुभ योग

26 अक्टूबर, शनिवार को ग्रह-नक्षत्रों के सहयोग से महालक्ष्मी, पर्वत, शुक्ल, मानस और पद्म नाम के 5 शुभ योग होने से ये दिन बहुत ही खास रहेगा। इस दिन ज्वैलरी, कपडे, बर्तन आदी चीजों की खरीदी शुभ रहेगी। प्रॉपर्टी से जुड़े काम भी लाभ देने वाले रहेंगे।

27 अक्टूबर को क्या खरीदें?

27 अक्टूबर, रविवार को गजकेसरी, महाभाग्य, बुदाधित्य, पारिजात जैसे 4 राजयोग एक साथ बनेंगे। जिसके चलते ये दिन मशीनरी, इलेक्ट्रानिक सामान, वाहन और गोल्ड खरीदने के लिए बहुत ही शुभ रहेगा।

28 अक्टूबर को करें इन्वेस्टमेंट

28 अक्टूबर, सोमवार को इंद्र और ध्वज नाम के 2 शुभ योग बन रहे हैं। इस दिन पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र भी रहेगा। ये दिन शेयर मार्केट में और गोल्ड आदि में इन्वेस्मेंट के लिए शुभ रहेगा। इस दिन आप मनचाही खरीदी भी कर सकते हैं।

धनतेरस 29 अक्टूबर को

29 अक्टूबर, मंगलवार को धनतेरस पर्व मनाया जाएगा। इस दिन त्रिपुष्कर नाम का शुभ योग रहेगा। इस शुभ योग में आप हर तरह की खरीदी कर सकते हैं। इस दिन की गई खरीदी और इन्वेस्टमेंट का आपको 3 गुना फायदा मिलेगा।

30 अक्टूबर को करें वाहन खरीदी

30 अक्टूबर, बुधवार को सर्वार्थसिद्धि योग बनेगा। इस दिन हस्त हस्त के साथ त्रयोदशी तिथि होने से ये दिन वाहन खरीदी के लिए विशेष शुभ रहेगा। सर्वार्थसिद्धि योग में आप हर तरह की खरीदी कर सकते हैं।

दीपावली 31 अक्टूबर को

31 अक्टूबर, गुरुवार को दिवाली पर्व मनाया जाएगा। इस दिन प्रीति, चर और सु्स्थिर नाम के शुभ योग रहेंगे। खरीदी, इन्वेस्टमेंट आदि सभी कामों के लिए शुभ फल देने वाला रहेगा।


ये भी पढ़ें-

दिवाली पूजन के बाद देवी लक्ष्मी की प्रतिमा का क्या करें?


29 या 30 अक्टूबर, कब मनाएं धनतेरस? जानें पूजा विधि-मंत्र और दिन भर के मुहूर्त


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम