Karwa Chauth 2024: कब है करवा चौथ 2024, कब निकलेगा चंद्रमा? नोट करें शुभ मुहूर्त

Karwa Chauth 2024हिंदू धर्म में महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और परिवार की खुशहाली के लिए कईं व्रत-उपवास करती हैं, करवा चौथ भी इनमें से एक है। ये पर्व दीपावली से 10 दिन पहले मनाया जाता है।

 

Manish Meharele | Published : Oct 13, 2024 5:16 AM IST

हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये उत्सव अक्टूबर 2024 में मनाया जाएगा। करवा चौथ का पर्व पति-पत्नी के अटूट प्रेम का प्रतीक है। मान्यता है कि इस दिन महिलाएं यदि निर्जला व्रत करती हैं तो इससे पति की उम्र बढ़ती है और घर में सुख-समृद्धि आती है। इस भगवान श्रीगणेश के साथ-साथ चंद्रमा की पूजा भी की जाती है। जानें इस बार कब है करवा चौथ 2024…

कब से कब तक रहेगी चतुर्थी तिथि?
कार्तिक मास की चतुर्थी तिथि 20 अक्टूबर, रविवार की सुबह 06 बजकर 46 मिनिट से 21 अक्टूबर की सुबह 04 बजकर 17 मिनिट तक रहेगी। यानी 20 अक्टूबर को पूरे दिन चतुर्थी तिथि रहेगी। करवा चौथ का पर्व चतुर्थी तिथि में चंद्रमा उदय होने पर मनाया जाता है। ये स्थिति 20 अक्टूबर को बन रही है। इसलिए करवा चौथ का पर्व इसी दिन मनाया जाना शास्त्र सम्मत रहेगा।

Latest Videos

श्रीगणेश और चंद्रमा की पूजा का महत्व
करवा चौथ व्रत में महिलाएं दिन भर उपवास रखती हैं और शाम को भगवान श्रीगणेश की पूजा करती हैं। प्रसाद खाकर ही महिलाएं ये व्रत पूर्ण करती हैं। इसे संकष्टी चतुर्थी व्रत भी कहते हैं। करवा चौथ का व्रत चंद्रमा के दर्शन और पूजन के बाद ही पूर्ण होता हैं। मान्यता है कि इस दिन चंद्रमा के दर्शन-पूजन से घर में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है।

करवा चौथ पूजा मुहूर्त
करवा चौथ व्रत में महिलाएं शाम को पहले भगवान श्रीगणेश की पूजा करती हैं क्योंकि इस तिथि के देवता भगवान श्रीगणेश ही हैं। इसके लिए शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 46 मिनिट से 07 बजकर 02 मिनिट तक रहेगा। यानी पूजा के लिए महिलाओं को पूरे 1 घंटे 16 मिनिट का समय मिलेगा।

कब उदय होगा चंद्रमा?
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, करवा चौथ पर चंद्रमा उदय का समय शाम 07 बजकर 54 मिनिट हैं। अलग-अलग शहरों में चंद्रमा उदय के समय में परिवर्तन हो सकता है।


ये भी पढ़ें-

शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा की रोशनी में क्यों रखते हैं खीर?


कब है शरद पूर्णिमा 2024? जानें सही डेट, मुहूर्त, पूजा विधि-मंत्र और आरती


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।


 

Share this article
click me!

Latest Videos

Ratan Tata और SPG सिक्यूरिटी से जुड़ा एक रोचक किस्सा
बांग्लादेश: दुर्गा पूजा पंडाल में फेंका 'कॉकटेल बम', लोगों को मारा चाकू
52 जासूसी उपग्रहों से चीन और पाकिस्तान  के चप्पे-चप्पे पर नजर रखेगा भारत
Baba Siddiqui Murder: किस गैंग का हाथ, कौन थे शूटर? कब बनाया गया बाबा सिद्दीकी को निशाना
Ratan Tata से कितनी अलग Noel Tata की स्टाइल, क्या चीज बिल्कुल भी नहीं है पसंद