शरद पूर्णिमा से चमकेगी 4 राशि वालों की किस्मत, मिलेगा देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद

Published : Oct 14, 2024, 09:39 AM ISTUpdated : Oct 16, 2024, 09:46 AM IST
Sharad-Purnima-2024-Rashifal

सार

16 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा के बाद सूर्य के तुला राशि में प्रवेश से मेष, सिंह, तुला और कुंभ राशि वालों की किस्मत चमकेगी। धन लाभ, खुशखबरी, नौकरी और सेहत में सुधार की संभावना है।

Sharad Purnima 2024 Rashifal: आश्विन मास की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा कहते हैं। इस बार शरद पूर्णिमा का पर्व 16 अक्टूबर, बुधवार को मनाया जाएगा। इसके अगले ही दिन यानी 17 अक्टूबर को सूर्य कन्या से निकलकर तुला राशि में प्रवेश कर जाएगा। सूर्य के इस राशि परिवर्तन से 4 राशि वालों की किस्मत चमक सकती है। इन्हें किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा और माता लक्ष्मी की कृपा इन पर बरसेगी। आगे जानिए कौन-सी हैं वो 4 राशियां…

मेष वालों को होगा धन लाभ
इस राशि के लोगों को अटका हुआ पैसा मिल सकता है, साथ ही पहले किए गए इन्वेस्टमेंट का फायदा भी इस समय होगा। वर्क प्लेस पर सभी इनके काम की तारीफ करेंगे। नया काम शुरू करने के लिए भी दिन अच्छा है। परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। संतान की उन्नति देखकर मन प्रसन्न होगा। मां लक्ष्मी की कृपा से घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

सिंह वालों को मिलेगी खुशखबरी
इस राशि के लोगों को कोई बड़ी गुड न्यूज इस समय मिल सकती है। बिजनेस में कोई बड़ी डील हो सकती है, जिससे भविष्य में फायदा होगा। परिवार और समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। किसी यात्रा पर जाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। सेहत से जुड़ी परेशानियां दूर हो सकती हैं। परिवार में कोई नया नन्हा सदस्य आ सकता है। संतान से सुख मिलेगा।

तुला वालों को मिलेगी नौकरी
इस राशि के लोगों को मनचाही नौकरी मिल सकती है, जिससे इनकी बहुत बड़ी टेंशन दूर होगी। मां लक्ष्मी की कृपा से अटके हुए काम पूरे होंगे। ऑफिस में कोई बड़ी जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। अगर आपके ऊपर कोई कर्ज है तो वह भी चुकता हो सकता है। पार्टनरशिप के बिजनेस में लाभ होगा। इन्वेस्टमेंट के लिए समय बहुत अच्छा है।

कुंभ वालों की सुधरेगी सेहत
इस राशि के लोगों की सेहत में काफी सुधार देखने को मिलेगा। कोई नया वाहन या प्रॉपर्टी इस राशि के लोग खरीद सकते हैं। ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। स्टूडेंट्स के लिए समय अनुकूल है, इन्हें मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलेगा। अविवाहित लोगों के विवाह के लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं। आपके निर्णय सही साबित होंगे।


ये भी पढ़ें-

Sharad Purnima 2024: धन लाभ के लिए शरद पूर्णिमा की रात करें ये 5 उपाय


Karwa Chauth 2024: कब है करवा चौथ 2024, कब निकलेगा चंद्रमा? नोट करें शुभ मुहूर्त


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम