मार्च 2025 में होगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें वो सब, जो आप जानना चाहते हैं

Published : Feb 28, 2025, 12:37 PM ISTUpdated : Feb 28, 2025, 12:39 PM IST
march-2025-lunar-eclipse-details

सार

Chandra Grahan 2025: साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण मार्च में होगा। ये ग्रहण कब होगा, इसका समय क्या रहेगा, क्या ये भारत में दिखाई देगा, इसके सूतक का समय क्या रहेगा? आगे जानें इसकी पूरी डिटेल… 

Chandra Grahan 2025 Details: साल में 2-3 बार चंद्रग्रहण होना आम बात है। वैसे तो चंद्रग्रहण एक खगोलीय घटना है लेकिन हमारे देश में इसे धर्म और ज्योतिष से जोड़कर देखा जाता है। साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण मार्च में होगा। लोगों के मन में इस चंद्रग्रहण को लेकर कईं सवाल हैं जैसे ये चंद्रग्रहण कब होगा, इसका समय क्या रहेगा, क्या ये भारत में दिखाई देगा? उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए इन सभी सवालों के जवाब…

कब होगा साल 2025 का पहला चंद्रग्रहण?

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा के अनुसार, साल 2025 का पहला चंद्रग्रहण 14 मार्च, शुक्रवार को होगा। इस दिन फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि रहेगी। ये खग्रास चंद्र ग्रहण होगा। इस दिन धुरेड़ी का पर्व मनाया जाएगा।

क्या रहेगा चंद्रग्रहण का समय?

भारतीय समय के अनुसार, 14 मार्च, शुक्रवार को होने वाला ये चंद्रग्रहण सुबह 10 बजकर 39 मिनिट से शुरू होगा, जो दोपहर 2 बजकर 18 मिनिट तक रहेगा। ये चंद्र ग्रहण अमेरिका, पश्चिम यूरोप, पश्चिम अफ्रीका और अटलांटिक महासागर के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा।

क्या भारत में दिखेगा चंद्रग्रहण?

ज्योतिषाचार्य पं. शर्मा के अनुसार, भारत में ये चंद्र ग्रहण कहीं भी दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका कोई भी महत्व नहीं माना जाएगा। होलिका दहन और होली उत्सव पर भी इस ग्रहण का कोई असर नहीं होगा।

क्या रहेगा सूतक का समय?

यें ग्रहण जिन देशों या स्थानों पर देखा जाएगा, सिर्फ वहीं इसका सूतक मान्य होगा। चंद्रग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले इसका सूतक शुरू होगा और ग्रहण के साथ ही समाप्त हो जाएगा। चूंकि भारत में ये ग्रहण कहीं भी दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका सूतक मान्य नहीं होगा।

किस राशि में होगा चंद्रग्रहण?

14 मार्च को होने वाला चंद्रग्रहण कन्या राशि में होगा। इसलिए इस राशि के लोगों को विशेष सावधानी रखनी चाहिए। इनके लिए ये चंद्रग्रहण अशुभ फल देने वाला रहेगा। इन्हें वाहन आदि चलाते समय सुरक्षा के उपाय करने चाहिए।


ये भी पढ़ें-

वैज्ञानिकों के लिए आज भी चुनौती है कालभैरव की ये मूर्ति, पी चुकी लाखों लीटर शराब


Brideswar Mandir: बिना नींव के 1 हजार साल से खड़ा है बृहदीश्वर मंदिर, जानें इसके 3 रहस्य


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों व विद्वानों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम